फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस तरह घर पर बनाएं हेल्दी और टेस्टी ब्रोकली सूप, पीकर मजा आ जाएगा

Thu, 18 Apr 2019 12:42 PM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: मोना नारंग Updated Thu, 18 Apr 2019 12:42 PM IST
विज्ञापन
health and tasty Broccoli soup recipe
broccoli soup

गर्मी के मौसम में हल्की-फुल्की चीजों का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा तपिश के इस मौसम में शरीर को ठंडा रखना बहुत जरूरी है, जिससे बाहर की गर्मी आपके स्वास्थ्य को किसी तरह का कोई नुकसान न पहुंचा सके। ऐसे में हेल्दी के साथ टेस्टी खाना मिल जाए तो बस क्या बात हो। ऐसे में आज हम आफके साथ गाजियाबाद के इंदिरापुरम के बीयर हाउस कैफे में तैयार होने वाले टेस्टी ब्रोकोली सूप की रेसिपी शेयर कर रहे हैं, जो गर्मी के मौसम में आपको ठंडा रखने के साथ कई बीमारियों से भी दूर रखने का काम करेगी।

health and tasty Broccoli soup recipe
broccoli

सामग्री-        
    • ब्रोकली 250 ग्राम
    • प्याज 1 बारीक कटा हुआ
    • लहसुन 2 कली बारीक कटा हुआ
    • मिक्स्ड हर्ब 1/4 चम्मच
    • जायफल पाउडर 1 चुटकी
    • वेजिटेबल स्टॉक 2 कप
    • दूध फुल क्रीम 2 कप
    • मैदा 2 चम्मच
    • मक्खन 2 चम्मच
    • काली मिर्च पाउडर स्वादानुसार
    • नमक स्वादानुसार

health and tasty Broccoli soup recipe
broccoli soup

ब्रोकली सूप बनाने का तरीका-
-सबसे पहले ब्रोकली को छोटे टुकड़ों में काट लें और अच्छे से धो लें।
-एक बर्तन में दो कप पानी और एक चौथाई चम्मच नमक डालकर गर्म होने के लिए रख दें। अब उसमें कटे हुए ब्रोकली को डाल दें। 30 सेकंड बाद ब्रोकली को पानी से बाहर निकाल ले।

विज्ञापन
विज्ञापन
health and tasty Broccoli soup recipe
broccoli soup

-दूसरी तरफ गैस जला कर एक बर्तन गरम होने के लिए रख दें, उसमें मक्खन डालें और उसके बाद बारीक कटा हुआ प्याज और लहसुन डालें। गोल्डेन ब्राउन होने तक इसे भुनतें रहे।
-इसके बाद मैदा डालें और 2 मिनट तक धीमी आंच पर भूनते रहें। अब मुलायम हो चुका ब्रोकली डालेंगे और मिलाकर चलाते रहेंगे। 2 मिनट बाद पानी या वेजिटेबल स्टॉक डालेंगे और अच्छे से चला कर ढंक देंगे। अब इसे पकने के लिए छोड़ देंगे। 10 मिनट में यह मिश्रण पक जायेगा।

विज्ञापन
health and tasty Broccoli soup recipe
broccoli soup

-दूसरी तरफ दूध गरम कर लें। जब सूप का मिश्रण गुनगुना हो जाए, तब इसे मिक्सर में डालकर पीस लें। अब इस मिश्रण को दूसरे बर्तन में खाली कर ले।
-इसके बाद सूप के इस मिश्रण में गरम दूध मिला दे और अच्छे से चला दे। अब बर्तन को गैस पर धीमी आंच करके रखें। फिर इसके बाद इस सूप में मिक्स हर्ब्स डालें।
-जब सूप गरम हो जाए तब इसमें नमक डाल दें और इसके बाद काली मिर्च और जायफल पाउडर डालकर चला दे।
-ब्रोकली सूप बनकर तैयार हो चुका है जिसे हम गरमा गरम सूप के बर्तन में डालकर सर्व कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed