फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

24 घंटे रहता है मूड खराब और बढ़ने लगा है स्ट्रेस, तो एक चॉकलेट भर देगी जिंदगी में मिठास

Fri, 04 Jan 2019 10:35 AM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: मोना नारंग Updated Fri, 04 Jan 2019 10:35 AM IST
विज्ञापन
most powerful food items that will help you fight depression and tension
chocolate
कई बार हमारी लाइफ में ऐसी परिस्थितियां आ खड़ी होती हैं, जिन्हें हम संभाल नहीं पाते और परेशान रहने लगते हैं। कई लोगों के लिए यह परेशानी इतनी बढ़ जाती है कि टेंशन उन पर हावी होने लगती है और धीरे-धीरे ये लोग डिप्रेशन का शिकार हो जाते हैं। ऐसे समय में लोग अकेला रहना पसंद करते हैं या यूं कहें कि वह भीड़ में भी तन्हा महसूस करने लगते हैं। तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसी खाने के चीजों के बारे में बताएंगे जिन्हें डाइट में शामिल कर आप अपने डिप्रेशन या फिर टेंशन से चुटकियों में छुटकारा पा सकते हैं।
most powerful food items that will help you fight depression and tension
chocolate
डार्क चॉकलेट
चॉकलेट खाना ज्यादातर हर किसी को पसंद होता है। एक अध्ययन के मुताबिक दो हफ्ते तक रोजाना डार्क चॉकलेट खाने से तनाव कम किया जा सकता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स कई स्वास्थ्य समस्याओं में फायदेमंद होते हैं। इसलिए अगर आप किसी से लड़ाई करने के बाद इसे खाएं तो ये आपकी टेंशन को दूर भगा देती है। इसमें cocoa और कम चीनी के साथ serotonin नाम का पदार्थ पाया जाता है। यह मानसिक स्वास्थय के लिए बहुत कारगर है।
most powerful food items that will help you fight depression and tension
banana
केला
डिप्रेशन न्यूरोट्रांसमीटर सेरोटोनिन की मात्रा कम होने पर होता है और केले में सेरोटोनिन की मात्रा सबसे अधिक पाई जाती है। इसे खाने से आपका गुस्सा और डिप्रेशन दोनों ही दूर हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
most powerful food items that will help you fight depression and tension
walnut
अखरोट
टेंशन और डिप्रेशन को छूमंतर करने के लिए अखरोट को सबसे अच्छा माना गया है। इसमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड आपके दिमाग में मूड को रिफ्रेश करने वाले रसायन को पैदा करता है। यह रसायन मूड को ठीक करने में सहायक है।
विज्ञापन
most powerful food items that will help you fight depression and tension
curd
दही
क्या आपको पता है कि दही में पाए जाने वाले बैक्टीरिया भी आपके मूड को ठीक करने में मदद कर सकते हैं। दही में प्रोटीन और कैल्शियम अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं जो कि आपके डिप्रेशन और गुस्से को कम करने में मदद करते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed