फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Momos Recipe: बिना स्टीमर की मदद से घर पर बनाएं बाजार जैसे स्वादिष्ट मोमोज

Tue, 03 Dec 2024 09:21 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 03 Dec 2024 09:21 AM IST
सार

अगर आप ठंड के मौसम में बाजार में बनने वाले मोमोज नहीं खाना चाहते तो हम आपको घर पर ही आसान तरीके से मोमोज बनाना सिखाएंगे।

विज्ञापन
Momos Recipe without steamer at  home ghar par momos kaise banayein
मोमोज - फोटो : instagram

Momos Recipe: मोमोज एक ऐसी डिश है, जिसका नाम सुनते ही हर किसी के मुंह में पानी आने लगता है। आजकल तो आपको हर गली-मोहल्ले में मोमोज की दुकान मिल जाएगी, जहां लोगों की भीड़ लगी रहती है। खासतौर पर अब जब सर्दी का मौसम शुरू हो गया है तो इस मौसम में तो मोमोज खाने का मजा ही कुछ और होता है।



वैसे तो हर कोई मोमोज को बड़े ही चाव से खाता है, मगर कई लोग इसे घर से बाहर खाने से बचते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि बाहर के मोमोज बहुत ही अनहेल्दी होते हैं।

ऐसे में अगर आप भी ठंड के मौसम में बाजार में बनने वाले मोमोज नहीं खाना चाहते तो हम आपको घर पर ही आसान तरीके से बिना स्टीमर के ही मोमोज बनाना सिखाएंगे। घर पर बने मोमोज आपके स्वास्थ्य को नुकसान नहीं पहुंचाएंगे, और ये फ्रेश बने होंगे। ऐसे मे आप मन भर पर मोमोज का लुत्फ उठा सकेंगे। 

Momos Recipe without steamer at  home ghar par momos kaise banayein
मोमोज - फोटो : instagram
मोमोज बनाने का सामान 
  • 2 कप मैदा
  • 1/2 चम्मच नमक
  • 1 कप पानी (आवश्यकतानुसार)
  • 200 ग्राम कटी हुई सब्जियां (पत्तागोभी, गाजर, प्याज)
  • 1/2 चम्मच काली मिर्च पाउडर
  • 1/2 चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
  • 1 चम्मच सोया सॉस
  • 1 चम्मच तेल
Momos Recipe without steamer at  home ghar par momos kaise banayein
मोमोज - फोटो : instagram


मोमोज बनाने की विधि

अगर आप बाजार जैसे मोमोज घर पर बनाना चाहती हैं तो  सबसे पहले पहले की तरह मैदा गूंथ लें और इसे साइड में रखें। मैदा गूंथने के बाद अब स्टफिंग बनाने की तैयारी शुरू करें। अब एक पैन में तेल गर्म करें। उसमें अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर हल्का भूनें। कटी हुई सब्जियां डालें और मध्यम आंच पर 5-7 मिनट तक भूनें। आखिर में इसमें स्वादानुसार नमक डालें। । 

विज्ञापन
विज्ञापन
Momos Recipe without steamer at  home ghar par momos kaise banayein
मोमोज - फोटो : instagram

ध्यान रखें कि स्टफिंग की सब्जियों को बारीक काटें। अब सोया सॉस और काली मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं। स्टफिंग तैयार है। स्टफिंग तैयार करने के बाद मैदे की छोटी लोइयां बनाएं और उन्हें पतला बेलें। छोटी-छोटी रोटी बनाकर स्टफिंग भरकर मोमोज को आकार दें। मोमोज बनाने के बाद इसे साइड में रख दें।

विज्ञापन
Momos Recipe without steamer at  home ghar par momos kaise banayein
मोमोज - फोटो : instagram

इसके बाद एक गहरी कढ़ाई में थोड़ा पानी डालें और उसे उबालें। पानी में एक स्टैंड या प्लेट को ऐसे रखें, ताकि मोमोज पानी को न छुएं। प्लेट पर तेल लगाएं और मोमोज रखें। कढ़ाई को ढक्कन से अच्छी तरह ढक दें। मोमोज को 10-15 मिनट तक मीडियम आंच पर पकने दें, जब तक वे पारदर्शी न दिखने लगें। तैयार मोमोज को निकालें और चटनी के साथ परोसें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed