फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dessert Recipe: खाने के बाद मीठा खाने का दिल करें, तो बनाएं मिल्कमेड के लड्डू, ये रही रेसिपी

Sun, 05 Jun 2022 07:03 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sun, 05 Jun 2022 07:03 PM IST
विज्ञापन
milkmaid desserts make nariyal ladoo and barfi with easy recipe
लड्डू - फोटो : istock

खाने के बाद मीठा खाना ज्यादातर लोगों को पसंद होता है। लेकिन अगर आपके पास रोजाना समय नहीं है डेजर्ट बनाने का। तो कुछ ऐसी मिठाईयां बनाकर तैयार कर लें। जिन्हें आप आराम से दो से चार दिन तक खा सकें। ऐसे में मिल्कमेड से तैयार मिठाईयां बेस्ट ऑप्शन हैं। इन्हें बनाना भी आसान है और फटाफट बनकर तैयार भी हो जाती हैं। तो चलिए जानें मिल्कमेड से तैयार दो तरह की मिठाईयां।

milkmaid desserts make nariyal ladoo and barfi with easy recipe
लड्डू - फोटो : self
नारियल के लड्डू

नारियल के लड्डू बनाने के लिए जरूरत होगी 250 ग्राम मिल्कमेड, दस से पंद्रह बादाम बारीक टुकड़ों में कटे हुए, पिस्ता दस से बारह कटे हुए, पिसी हुई चीनी दो से तीन चम्मच, ताजा नारियल कद्दूकस किया हुआ करीब 250 ग्राम, इलायची पाउडर, देसी घी दो चम्मच

milkmaid desserts make nariyal ladoo and barfi with easy recipe
barfi - फोटो : istock
नारियल के लड्डू बनाने की विधि

नारियल के लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले किसी पैन में घी गर्म करें। जब घी गर्म हो जाए तो इसमे मिल्कमेड पलट दें। इसे बराबर से चलाते रहें और गाढ़ा कर लें। दो से तीन मिनट बाद ही इस मिल्कमेड में नारियल का बुरादा डालकर चलाएं। साथ में पिसी हुई चीनी, इलायची पाउडर डालें और चलाएं। अच्छी तरह से सबको मिक्स करने के बाद गैस बंद कर दें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
milkmaid desserts make nariyal ladoo and barfi with easy recipe
coconut - फोटो : instagram

गैस को बंद कर सारे मिश्रण को किसी प्लेट में निकालकर हल्का सा ठंडा कर लें। जब ये इतना ठंडा हो जाए कि हाथ से छू सकें। तो इस मिश्रण के गोल आकार में लड़्डू तैयार कर लें। सारे लड्डूओं को एक साथ रखकर इन्हें कटे हुए बादाम और पिस्ता से सजाएं। घर में स्वादिष्ट मिठाई बनकर तैयार है। इसे मनचाहे समय खा सकते हैं। 

विज्ञापन
milkmaid desserts make nariyal ladoo and barfi with easy recipe
नारियल की बर्फी बनाने की रेसिपीा - फोटो : Istock
मिल्कमेड से तैयार करें बर्फी

ऊपर दी गई सारी विधि को अपनाते हुए नारियल का मिश्रण मिल्कमेड में तैयार कर लें। बस इस मिश्रण को थोड़ी ज्यादा देर तक चलाकर पका लें। फिर इसी पैन में तिल को भून लें। अब नारियल के मिश्रण को किसी ट्रे में निकालकर फैला लें। इसके ऊपर तिल और कटे हुए बादाम पिस्ता डालकर सजा दें। जब ठंडा होने लगे तो बर्फी के आकार में काटकर रख लें। अगर आपको लड्डू बनाना कठिन लग रहा तो बर्फी आसानी से तैयार की जा सकती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed