फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Recipe: सेहत से भरपूर ब्रोकली को सब्जी से लेकर सलाद के रूप में डाइट में करें शामिल. ये रही रेसिपी

Fri, 03 Jun 2022 01:57 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Fri, 03 Jun 2022 01:57 PM IST
विज्ञापन
Aaj Ki Rasoi: Recipes With Broccoli Use in Your Diet
broccoli - फोटो : iStock

ब्रोकली को इन दिनों लोग अपनी डाइट में शामिल कर रहे हैं। सलाद से लेकर सब्जी के रूप में इसे खाया जा सकता है। क्योंकि दिखने में फूल गोभी जैसी ब्रोकली के कई सारे फायदे हैं। मोटापा कम करने से लेकर शुगर कंट्रोल करने में ब्रोकली मददगार होती है। वहीं ब्रोकली खाने से दिमाग की सेहत भी दुरुस्त रहती है। अगर आप भी सेहत से भरपूर ब्रोकली को डाइट में शामिल करना चाहते हैं। तो इन रेसिपी का सहारा ले सकती हैं। तो चलिए जानें ब्रोकली की सब्जी बनाने का तरीका।

Aaj Ki Rasoi: Recipes With Broccoli Use in Your Diet
broccoli
ब्रोकली फ्राई

फूलगोभी की तरह ही ब्रोकली को भी बनाया जा सकता है। ब्रोकली फ्राई सब्जी को बनाने के लिए जरूरत होगी एक ब्रोकली, मक्खन एक चम्मच, अदरक, हरी मिर्च, काली मिर्च आधा चम्मच, जीरा आधा चम्मच, नमक स्वादानुसार, नींबू आधा, हरी धनिया बारीक कटी हुई। 

Aaj Ki Rasoi: Recipes With Broccoli Use in Your Diet
broccoli
ब्रोकली फ्राई बनाने का तरीका

ब्रोकली के फूल को काटकर अलग कर लें। साथ में इसकी डंठल को भी शामिल कर सकती हैं। अब इन सारी ब्रोकली को धोकर रख लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ki Rasoi: Recipes With Broccoli Use in Your Diet
broccoli - फोटो : iStock

एक बर्तन में पानी को उबालें। पानी इतना हो कि सारी ब्रोकली उसमे डूब जाएं। अब उबले पानी में सारी ब्रोकली को डालकर पांच मिनट के लिए पकने दें। जब ब्रोकली पक जाएगी तो उसका हरा रंग कम हो जाएगा और वो नर्म हो जाएगी। अब सारे टुक़ड़ों को पानी से निकालकर पानी छान दें। 

विज्ञापन
Aaj Ki Rasoi: Recipes With Broccoli Use in Your Diet
Broccoli - फोटो : सोशल मीडिया

अब किसी पैन में मक्खन को गर्म करं। जब मक्खन गर्म हो जाए तो जीरा चटकाएं। जीरा चटकने के बाद इसमे लहसुनी छह से सात कलियों को काटकर डाल दें। इन्हें धीमी आंच पर भून लें। फिर इसमे हरी मिर्च, अदरक डालकर चलाएं। जब सब भुन जाए तो इसमे ब्रोकली के टुकड़े डाल दें। साथ में काली मिर्च और नमक स्वादानुसार डालकर चलाएं। ब्रोकली को अच्छी तरह से भूनें। जब ये अच्छे से पक जाए और सारे मसाले इसमें लिपट डाएं को गैस बंद कर दें। सबसे आखिर में नींबू का रस डालकर खाने के लिए सर्व करें। इसे बाउल में निकाल कर हरी धनिया के साथ सर्व करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed