फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Merry Christmas 2019: घर पर बनाना है केक, ये रही एगलेस फ्रूट केक की रेसिपी

Wed, 25 Dec 2019 10:50 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Wed, 25 Dec 2019 10:50 AM IST
विज्ञापन
Merry Christmas 2019: eggless fruit cake recipe for christmas and new year eve
- फोटो : Pixabay

क्रिसमस तो आ गया साथ ही नया साल भी कुछ दिनों में आने वाला है। ऐसे में घर में बच्चों से लेकर बड़ों तक हर किसी का मन केक खाने का कर ही जाता है। लेकिन जो लोग अंडा नहीं खाते हैं उनके लिए सबसे बड़ी समस्या होती है एगलेस केक स्वादिष्ट और अच्छा कहां से खरीदें। अगर आपके मन में भी ऐसी दुविधा है तो क्यों न घर पर ही आसान सी रेसिपी के साथ फ्रूट एगलेस केक बनाया जाए। तो चलिए जानें इसे आसान से केक की रेसिपी क्या है।

Merry Christmas 2019: eggless fruit cake recipe for christmas and new year eve
cake - फोटो : Pixabay
सामग्री
मैदा - 250 ग्राम या 2 कप
ड्राई प्लम (आलू बुखारा) - 200 ग्राम
ड्राई किशमिश - 200 ग्राम
अखरोट - 100 ग्राम
मक्खन - 200 ग्राम या 1 कप
गाढ़ा दूध - 300 ग्राम या gr कप
कंडेन्स मिल्क - 100 ग्राम या  ¾ कप
ब्राउन शुगर - 100 ग्राम
टूटी फ्रूटी - 50 ग्राम या - कप
चेरी - 8 से 10
बादाम - 15 से 20
ऑरेंज जेस्ट - 1 चम्मच
नींबू जेस्ट - 1 चम्मच
छोटी इलाइची - 6 से 7
खड़ी दालचीनी  - ½ इंच 
लौंग - २
जायफल - 2 से 3 चुटकी
काली मिर्च - 4-5
बेकिंग पाउडर - 2 चम्मच
वेनिला एसेंस - 1 चम्मच
दूध - ½ कप
 
Merry Christmas 2019: eggless fruit cake recipe for christmas and new year eve
- फोटो : social media
क्रिसमस केक कैसे तैयार करें

पहले हम सूखे प्लम से बीज निकाल देंगे। फिर उन्हें छोटे टुकड़ों में काट लें। 
किशमिश से डंठल हटा दें। इसे कपड़े से पोंछ लें। अब अखरोट को छोटे टुकड़ों में काट लें। 
हरी इलायची को छील लें और पाउडर बनाने के लिए सभी मसालों को पीस लें।
छन्नी में बेकिंग पाउडर और मैदा डालें। इसे अच्छी तरह से मिलाएं और छान लें। 
एक कटोरे में मक्खन डालें और मक्खन में ब्राउन शुगर के साथ-साथ सादा खांड भी डालें। 
इसे तब तक मिलाते रहें जब तक यह गाढ़ा न हो जाए। 
अब इसमें कंडेंस्ड मिल्क और मैदे को डालकर अच्छे से मिलाएं। बैटर में नींबू और ऑरेंज जेस्ट मिलाएं। 
पिसे हुए मसाले भी डालें। अब बैटर में अखरोट, करंट, सूखा आम और टट्टी फ्रूटी डालें और अच्छी तरह मिलाएं। 

गाढ़ा होने पर दूध डालें। केक के लिए हमारा बैटर अब तैयार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Merry Christmas 2019: eggless fruit cake recipe for christmas and new year eve
- फोटो : Pixabay
180 सेंटीग्रेड पर ओवन को प्रीहीट करें।
केक को बेक करने के लिए 8-9 इंच के कंटेनर लें और उस पर बटर पेपर बिछ़ाए। इस पर मक्खन लगा कर चिकना करें। 
केक बैटर को कंटेनर में डालें और इसे समान रूप से फैलाएं, ऊपर से बादाम डालें। 
हमारा ओवन पहले से गरम है और तैयार है। कंटेनर को ओवन रैक के बीच में रखें। केक को 180 डिग्री सेंटीग्रेड पर 35 मिनट तक बेक करें।
केक को और 10 मिनट तक बेक करें। इसको एक बार चाकू डाल कर चेक करें। अगर चाकू साफ निकल रहा है तो इसका मतलब है कि केक पूरी तरह से बेक हो चुका है और अगर कुछ सामग्री चाकू से चिपक गई है, तो यह तैयार नहीं है और हमें इसे थोड़ा और बेक करने की जरूरत है।
हमारा केक अब पूरी तरह से बेक हो चुका है। केक को ठंडा होने के लिए 10 मिनट के लिए छोड़ दें। 

केक को चारों तरफ से काटें और कंटेनर से बाहर निकालें। अब केक के ऊपर चेरी के कटे हुए पीस सजाएं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed