फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Recipe: मसाला वड़ा पाव बनाने की सबसे आसान विधि, 10 मिनट में हो जाएगी तैयार

Sat, 23 Jul 2022 10:49 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 23 Jul 2022 10:49 AM IST
विज्ञापन
Today's Recipe: Masala Vada Pav Recipe in Hindi 10 minutes Street Food Recipe
मसाला वड़ा पाव रेसिपी - फोटो : instagram/its_fukat

अगर आपको स्ट्रीट फूड पसंद है लेकिन कोरोना महामारी की वजह से बाहर का खाने से परहेज कर रहे हैं तो बिलकुल सही कर रहे हैं। स्वास्थ्य सबसे पहले है लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि आप अपना मन मारें। बल्कि जो भी स्ट्रीट फूड आपका या परिवार के लोगों का खाने का मन है, उसे घर पर ही बना लें। आप सोचेंगे कि घर पर तो बना सकते हैं लेकिन उसमे बाहर जैसे टेस्ट नहीं आएगा। इतनी मेहनत के बाद अगर आपको स्ट्रीट फूड जैसा स्वाद न मिले तो क्या फायदा। पर हम आपको ऐसी रेसिपी बताने जा रहे हैं जिसे आप आसानी से घर पर बना भी सकते हैं और उसका स्वाद एकदम बाजार के जैसा होगा। तो चलिए आज बनाते हैं मसाला वड़ा पाव। इसे बनाने का हम जो आपको तरीका बताने जा रहे हैं वह एकदम ठेले वाले वड़ा पाव जैसा होगा। एक बात और ये रेसिपी आसान तो है ही, साथ ही जल्दी बनकर तैयार हो जाएगी। पेश है आपके लिए मसाला वड़ा पाव बनाने की रेसिपी। 

Today's Recipe: Masala Vada Pav Recipe in Hindi 10 minutes Street Food Recipe
मसाला वड़ा पाव रेसिपी - फोटो : Istock

मसाला वड़ा पाव बनाने के लिए सामग्री

2 ब्रेड पाव, 2 बड़े चम्मच तेल या बटर, 1 बारीक कटा प्याज, 1 बारीक कटी शिमला मिर्च, 1 बारीक कटा टमाटर, 4 उबले आलू मैश किए हुए, एक छोटा चम्मच पाव भाजी मसाला, आधा छोटा चम्मच धनिया पाउडर, चुटकी भर हल्दी पाउडर, आधा चम्मच जीरा पाउडर, नमक स्वादानुसार, सेंव भुजिया और भुनी  मूंगफली। 

Today's Recipe: Masala Vada Pav Recipe in Hindi 10 minutes Street Food Recipe
मसाला वड़ा पाव रेसिपी - फोटो : Istock

मसाला वड़ा पाव बनाने की रेसिपी

स्टेप 1 -
बाजार जैसा स्वादिष्ट मसाला वड़ा पाँव बनाने के लिए सबसे पहले पाव को बीच से काट लें। अब एक नॉनस्टिक पैन में बटर डाल कर गर्म करने और फिर उसने पाव को अच्छे से सेंक लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Today's Recipe: Masala Vada Pav Recipe in Hindi 10 minutes Street Food Recipe
मसाला वड़ा पाव रेसिपी - फोटो : Istock

स्टेप 2 - एक कड़ाही में तेल या बटर गर्म करके उसमें कटा हुआ प्याज डालकर हल्का भूरा होने तक भून लें। फिर हरी शिमला मिर्च डाल कर दो कड़ाही को ढक कर पकने दें। शिमला मिर्च के हल्का नरम होने पर टमाटम मिलकर पका लीजिये। सब्जियां अच्छे से पक जाएँ तो धनिया पाउडर, जीरा पाउडर और हल्दी पाउडर और नमक डालकर भून लीजिये। अब कड़ाही में पानी डालियों और पकने के लिए ढक दें। 
 

 

विज्ञापन
Today's Recipe: Masala Vada Pav Recipe in Hindi 10 minutes Street Food Recipe
मसाला वड़ा पाव रेसिपी - फोटो : Istock

स्टेप 3 - जब सभी सब्जियां और मसाले अच्छे से पकने लगे तो उसमें पाव भाजी मसाला डालकर मिला लीजिये। फिर उबले हुए आलू और हल्का पानी डालकर पकाएं। कड़ाही का पानी सूख जाये तो उसमें बारीक कटा हरा धनिया मिला लीजिये।

स्टेप 4- भाजी तैयार हो जाए तो सेंके हुए पाव में भाजी को अच्छे से फैला लें। बीच में भुनी हुई मूंगफली, सेंव भुजिया डालकर गार्निश करें। आपका टेस्टी स्ट्रीट फूड जैसा वड़ा पाव तैयार है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed