फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mango Recipe: गर्मी से चाहिए राहत तो आम से तैयार करें मैंगो भापा दोई

Mon, 24 Jun 2024 02:24 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 24 Jun 2024 02:24 PM IST
सार

अगर आप गर्मी के मौसम में राहत पाना चाहते हैं तो आसान विधि से घर पर ही मैंगो भापा दोई तैयार करें। इसे बनाने का तरीका भी काफी आसान है। 

विज्ञापन
Mango Recipe in hindi special mango bhapa doi recipe in hindi
मैंगो भापा दोई - फोटो : instagram

Mango Recipe: आम खाने के शौकीन लोगों को गर्मी के मौसम का काफी इंतजार रहता है, क्योंकि इस मौसम में ही लोगों को भरपूर मात्रा में आम मिलता है। इस मौसम में आम की कीमत भी काफी कम ही होती है। ऐसे में लोग पेट के साथ मन भर के भी आम खाते हैं। गर्मियों में आम और आम से बने पकवान काफी फ्रेश फील कराते हैं। इसी के चलते लोग कच्चे आम के साथ-साथ पके आम से भी तमाम तरह के पकवान बनाते हैं।



अगर पके आम की बात करें तो ज्यादातर लोग पके आम का मैंगो शेक बनाकर पीना पसंद करते हैं। अगर आप आम से कुछ अलग बनाना चाहते हैं तो इस लेख में हम आपको मैंगो भापा दोई बनाना बताने जा रहे हैं। इसका स्वाद खाने में खट्टा-मीठा रहता है। इसे दही, आम और चीनी से तैयार किया जाता है। ये इतना स्वादिष्ट होता है कि बच्चे से लेकर बड़े लोग तक इसे काफी मन से खाते हैं। 

Mango Recipe in hindi special mango bhapa doi recipe in hindi
मैंगो भापा दोई - फोटो : instagram
मैंगो भापा दोई बनाने का सामान
  • पके आम का गूदा - 1 कप
  • ताजा दही - 1 कप
  • कंडेन्स्ड मिल्क - 1 कप
  • क्रीम - 1/2 कप
  • चीनी - 1/4 कप 
  • केसर 
  • पिस्ता और बादाम 
Mango Recipe in hindi special mango bhapa doi recipe in hindi
मैंगो भापा दोई - फोटो : instagram

विधि

मैंगो भापा दोई बनाने के लिए सबसे पहले पके आमों को छीलकर उनकी गुठली निकाल दें। इसके बाद आम के गूदे को ब्लेंडर में डालकर स्मूथ प्यूरी बना लें। अब एक बड़े बाउल में दही, कंडेन्स्ड मिल्क और क्रीम डालें। अब इसे अच्छी तरह से फेंट लें ताकि सब कुछ अच्छी तरह से मिल जाए और मिश्रण स्मूथ हो जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mango Recipe in hindi special mango bhapa doi recipe in hindi
मैंगो भापा दोई - फोटो : instagram

दही के मिश्रण में आम की प्यूरी मिलाएं और इसे अच्छी तरह से फेंट लें। इसमें अपने स्वाद के अनुसार चीनी भी मिला लें। इस मिश्रण को अब ऐसे बर्तन में डालें, जिसमें इसे स्टीम किया जा सके। इसके बाद बर्तन को एल्युमिनियम फॉइल से कवर करें ताकि स्टीमिंग के दौरान पानी अंदर ना जाए। अब स्टीमर में पानी गर्म करें और बर्तन को उसके अंदर रख दें।

विज्ञापन
Mango Recipe in hindi special mango bhapa doi recipe in hindi
मैंगो भापा दोई - फोटो : instagram

धीमी आंच पर लगभग 30-40 मिनट तक इसे स्टीम करें। जब ये सही से पक जाए तो इसे स्टीमर से बाहर निकालें और ठंडा होने दें। ठंडा होने के बाद इसे फ्रिज में रखकर अच्छी तरह से जमा लें। ठंडा होने के बाद इसपर आम के छोटे-छोटे टुकड़े, केसर धागे, पिस्ता और बादाम डालकर इसे सजाएं।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed