फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mango Pickle Recipe: बड़ों के साथ बच्चे भी पसंद करते हैं आम का खट्टा-मीठा अचार, जानें इसे बनाने की आसान विधि

Thu, 30 May 2024 04:51 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 30 May 2024 04:51 PM IST
सार

अगर आप आम का खट्टा-मीठा अचार बनाने का सोच रही हैं तो हम आपको इसकी आसान रेसिपी बताएंगे। 

विज्ञापन
Mango Pickle Recipe In hindi aam ka khatta meetha achar banane ki vidhi
आम का खट्टा-मीठा अचार - फोटो : instagram
Mango Pickle Recipe: आम फलों का राजा होता है लेकिन ये साल भर बाजार में नहीं दिखता। सिर्फ गर्मी के मौसम में ही आप बिना केमिकल वाले आम का सेवन कर सकते हैं। यही वजह है कि इस मौसम में लोग आम का अचार डालकर साल भर के लिए स्टोर करके रखते हैं। अगर सही तरह से आम का अचार डाला जाए तो यह सालों साल खराब नहीं होता है।

 

इसी के चलते आज हम आपको आम का अचार बनाने की ऐसी विधि बताएंगे जो खाने में खट्टा मीठा लगता है। इसे बड़ों से लेकर बच्चों तक काफी चाव से खाते हैं। ये अचार बच्चे अपने टिफिन में भी ले जाना पसंद करते हैं। अगर आप अच्छी तरह से आम का खट्टा मीठा अचार बनाकर रखेंगे तो यह भी लंबे समय तक टिका रहेगा। चलिए बिना देर करे आपको खट्टे मीठे अचार की रेसिपी बताते हैं। ताकि आप भी घर पर स्वादिष्ट आम का खट्टा मीठा अचार बना सकें। 

Mango Pickle Recipe In hindi aam ka khatta meetha achar banane ki vidhi
आम का खट्टा-मीठा अचार - फोटो : instagram

खट्टा-मीठा अचार बनाने की रेसिपी

  • कच्चे आम: 1 किलो 
  • नमक: 100 ग्राम
  • हल्दी पाउडर: 2 बड़े चम्मच
  • सौंफ: 2 बड़े चम्मच
  • मेथी दाना: 2 बड़े चम्मच
  • सरसों के दाने: 2 बड़े चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर: 2 बड़े चम्मच
  • हींग: 1/2 छोटा चम्मच
  • गुड़: 250 ग्राम (कद्दूकस किया हुआ)
  • सरसों का तेल: 250 मिली
Mango Pickle Recipe In hindi aam ka khatta meetha achar banane ki vidhi
आम का खट्टा-मीठा अचार - फोटो : instagram
विधि

आम का खट्टा मीठा अचार बनाने के लिए सबसे पहले कच्चे आम को धोकर सुखा लें। फिर उन्हें छोटे टुकड़ों में काट लें और इसकी गुठली हटा दें। अब कटे हुए आम के टुकड़ों में नमक और हल्दी डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इन्हें 4-5 घंटे के लिए ढक कर रख दें ताकि आम का पानी निकल जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Mango Pickle Recipe In hindi aam ka khatta meetha achar banane ki vidhi
आम का खट्टा-मीठा अचार - फोटो : iStock

अब एक पैन में सौंफ, मेथी दाना और सरसों दाना को हल्का सा भून लें। ठंडा करने के बाद इसे दरदरा पीस लें। ध्यान रखें कि आपको इसका पाउडर नहीं बनाना है। इसी पैन में कलौंजी और हींग को भी हल्का सा भून लें। इसके बाद एक कढ़ाई में गुड़ और थोड़ा सा पानी मिलाकर धीमी आंच पर गुड़ पिघलाएं। गुड़ को पिघलाकर इसकी चाशनी बना लें। एक अन्य कढ़ाई में सरसों का तेल गरम करें। जब तेल धुआं देने लगे तो गैस बंद करके उसे ठंडा होने दें।

विज्ञापन
Mango Pickle Recipe In hindi aam ka khatta meetha achar banane ki vidhi
आम का खट्टा-मीठा अचार - फोटो : instagram

अब आम के टुकड़ों में भुने हुए मसाले, लाल मिर्च पाउडर और हींग डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इसमें गुड़ की चाशनी डालकर फिर से अच्छी तरह मिलाएं। जब सब चीजें अच्छी तरह के मिक्स हो जाएं तो आखिर में इसमें सरसों का तेल डालें। आम का खट्टा-मीठा अचार तैयार है। अब बस आपको इसमें 5-6 दिन तेज धूप लगानी है। हर दिन इसे हिलाकर मिक्स करें। ताकि मसाले आम में अच्छी तरह से मिल जाएं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed