फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Malai Paratha Recipe : बच्चों के लिए घर पर बनाएं मलाई पराठा, ये है इसकी आसान रेसिपी

Tue, 11 Apr 2023 03:55 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 11 Apr 2023 03:55 PM IST
सार

आज हम आपको मलाई का पराठा बनाना बनाना बताएंगे। ये कम वक्त में बन भी जाता है और खाने में भी स्वादिष्ट लगता है। 
 

विज्ञापन
Malai Paratha Recipe in Hindi Know Easy Recipe for Making Malai Paratha at Home for Kids
Malai Paratha Recipe - फोटो : instagram

Malai Paratha Recipe : अगर भारतीय घरों की बात करें तो यहां के हर घर में सुबह के नाश्ते में पराठा खाना हर किसी को पसंद आता है। आलू के पराठे, प्याज के पराठे, पनीर के पराठे और अन्य चीजों को भरके भी पराठे बनाए जाते हैं। आज हम आपको कुछ अलग सा पराठा बनाना सिखाएंगे, जिसे आपके बच्चे भी काफी चाव से खाएंगे।



दूध से बनीं रेसिपी हर किसी को पसंद आती है। ये खाने में स्वादिष्ट के साथ-साथ काफी पौष्टिक भी होती हैं। इसी के चलते आज हम आपको मलाई का पराठा बनाना बताएंगे। ये कम वक्त में बन भी जाता है और खाने में भी स्वादिष्ट लगता है। 

Malai Paratha Recipe in Hindi Know Easy Recipe for Making Malai Paratha at Home for Kids
wheat flour - फोटो : iStock
मलाई का पराठा बनाने के लिए जरूरी सामग्री 
 
  • 1 कप दूध की मलाई 
  • 1 कटोरी आटा 
  • 1/4 टी स्पून इलायची पाउडर 
  • स्वादानुसार चीनी पाउडर 
  • जरूरत के मुताबिक
  • जरूरत के मुताबिक देसी घी 
  • 1 चुटकी नमक 
Malai Paratha Recipe in Hindi Know Easy Recipe for Making Malai Paratha at Home for Kids
wheat flour - फोटो : iStock
मलाई पराठा बनाने की विधि

मलाई पराठा बनाने के लिए सबसे पहले आटा गूंथ कर तैयार कर लें। इसमें एक चुटकी नमक जरूर मिलाएं। अब एक बाउल में मलाई लेकर उसमें अच्छे से चीनी का पाउडर मिला लें। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Malai Paratha Recipe in Hindi Know Easy Recipe for Making Malai Paratha at Home for Kids
paratha - फोटो : istock

अब चीनी को मलाई में मिलाकर इसे साइड में रख दें। इसके बाद आटे की छोटी-छोटी लोई बना लें। अब एक चम्मच की मदद से लोई में मलाई का मिश्रण रख कर इसका पराठा बेल लें। पराठा बनाते समय ध्यान रखें कि इस पर ज्यादा तेज हाथ ना चलाएं। 

विज्ञापन
Malai Paratha Recipe in Hindi Know Easy Recipe for Making Malai Paratha at Home for Kids
Malai Paratha Recipe - फोटो : instagram

अब इसे तवे पर सुनहरा होने तक सेकें। बस इसके बाद आपका मलाई पराठा तैयार है। अब अपने बच्चों को नाश्ते में ये टेस्टी मलाई पराठा खिलाएं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed