फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

घर पर बनाएं शिमला मिर्च का ये स्वादिष्ट पुलाव, खाने वाले भी हो जाएंगे आपके दीवाने

Tue, 03 Aug 2021 07:09 PM IST
संकल्प सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Tue, 03 Aug 2021 07:09 PM IST
विज्ञापन
Make this delicious capsicum pulao at home Eaters will also become your fan
शिमला मिर्च पुलाव - फोटो : Facebook/Swasthi's Recipes

स्वादिष्ट भोजन हम सबको पसंद होता है। इन्हें खाने के लिए हम क्या कुछ नहीं करते? कभी रेस्टोरेंट से खरीद कर इनका स्वाद लेते हैं, तो कभी घर पर ही बनाकर परिवार संग इनको खाते हैं। अक्सर खाने पीने के शौकीन लोग नई नई डिशेज को लेकर कुछ ना कुछ एक्सपेरिमेंट करते रहते हैं। वे कई नई रेसिपीज को बनाते हैं, जो काफी स्वादिष्ट होती हैं। इसी कड़ी में आज हम शिमला मिर्च के पुलाव को बनाने की विधि के बारे में जानेंगे। शिमला मिर्च के पुलाव की गिनती स्वादिष्ट भोजन में की जाती है। इसे बासमती चावल, शिमला मिर्च और मसालों के मिश्रण से बनाया जाता है। स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें कई मर्तबा ब्रोकली का भी प्रयोग किया जाता है। अगर आपके घर पर कोई खास मेहमान आया हुआ है, तो आप इस खास डिश को बनाकर उन्हें खिला सकते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं शिमला मिर्च के पुलाव को कैसे बनाया जाता है?

Make this delicious capsicum pulao at home Eaters will also become your fan
शिमला मिर्च पुलाव - फोटो : Facebook/Swasthi's Recipes

शिमला मिर्च पुलाव को बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  1. बासमती चावल - 2 कप
  2. शिमला मिर्च (हरी मिर्च) - 2 कप
  3. जीरा - 2 चम्मच
  4. रिफाइंड तेल - 4 चम्मच
  5. ब्रोकली - 1 कप
  6. स्वादानुसार नमक
  7. दालचीनी स्टिक आधा इंच
  8. काली मिर्च - 1 चम्मच 
  9. लहसुन - 4 कली
  10. लौंग - 4 
  11. पानी - 6 कप
  12. काजू - 2 चम्मच 
  13. हरी इलायची - 2 
  14. गरम मसाला पाउडर - 1/4 छोटा चम्चम
  15. गार्निश करने  के लिए मसाला 
  16. हरी प्याज - 1 मुट्ठी
Make this delicious capsicum pulao at home Eaters will also become your fan
शिमला मिर्च पुलाव - फोटो : Social media

पहला स्टेप 

शिमला मिर्च के पुलाव को बनाने के लिए सबसे पहले आपको बासमती चावल को धोकर उसे 20 मिनट के लिए भिगोना होगा। उसके बाद लहसुन की छिली हुई कलियां, काली मिर्च, काजू को मिक्सर में डालकर अच्छे से पीसें। मिक्स करने से पहले आप उसमें थोड़ा सा पानी भी मिला सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Make this delicious capsicum pulao at home Eaters will also become your fan
शिमला मिर्च पुलाव - फोटो : Social media

दूसरा स्टेप

एक पैन लें और उसमें थोड़ा सा पानी डालें। पानी जब गर्म होकर उबलने लगे, तो उसमें चावल को डाल दें। उसके बाद चावल में नमक, दालचीनी की छड़ी, हरी इलायची और लौंग डालें। चावल को नरम होने तक उसको अच्छे से पकाएं। चावल के पकने के बाद उसमें से अधिक पानी को बाहर निकाल कर अलग रख दें।

विज्ञापन
Make this delicious capsicum pulao at home Eaters will also become your fan
शिमला मिर्च पुलाव - फोटो : Social media

तीसरा स्टेप

पुलाव बनाने के लिए अब मध्यम आंच पर पैन को रखें। पैन में तेल को गर्म करें। तेल गर्म होने के बाद उसमें जीरा डालें। जीरा का बीज जब चटकने लगे, तो उसमें काजू लहसुन का पेस्ट डालिए और उसे एक मिनट तक भूनें। मसाला जब भुन जाए, तो उसमें शिमला मिर्च और ब्रोकली के फूल को डालें। उन्हें 2 मिनट तक पकने दें। इस दौरान उसमें गरम मसाला पाउडर और नमक को डालिए। इन्हें डालने के बाद 2 मिनट तक पकाएं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed