फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tamatar Chat Recipe: अनंत अंबानी की शादी में लोगों को खूब पसंद आई थी ये चाट, घर पर करें तैयार

Fri, 01 Aug 2025 11:25 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 01 Aug 2025 11:25 AM IST
सार

How To Make Tamatar Chat Recipe: अनंत अंबानी की शादी के मौके पर टमाटर की चाट काफी पसंद आयी थी। अब जब बारिश का मौसम है, तो आप इसे घर पर भी तैयार कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Make the Viral Tomato Chaat at Home How To Make Tamatar Chat Recipe in Hindi
Tamatar Chat - फोटो : Adobe stock
How To Make Tamatar Chat Recipe: पिछले साल जब अनंत अंबानी की शादी हुई थी, तो इसकी चर्चाएं विदेशों तक में हुईं थीं। इस शादी की सजावट से लेकर खान-पान तक ने मेहमानो का दिल जीता था। देश-विदेश के स्पेशल पकवानों को इस शादी की दावत के लिए तैयार किया गया था। इन्हीं पकवानों में शामिल थी बनारसी टमाटर चाट...। इस चाट को खाने के लिए लोग दूर-दूर से बनारस आते हैं। 


ये चाट लोगों को काफी पसंद आती है, खासतौर पर अब जब बारिश का मौसम चल रहा है, तब तो मसालेदार टमाटर चाट की बात ही अलग होती है। अगर आप इसे घर पर तैयार करना चाहते हैं, तो ये लेख आपके लिए है। दरअसल, आप घर पर भी स्वादिष्ट बनारस चाट तैयार कर सकते हैं, इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ेगी। 
Make the Viral Tomato Chaat at Home How To Make Tamatar Chat Recipe in Hindi
टमाटर चाट बनाने का सामान - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
टमाटर चाट बनाने का सामान
  • पके टमाटर – 4 (कटे हुए)
  • उबले आलू – 2 
  • देशी घी – 2 टेबल स्पून
  •  हींग – एक चुटकी
  • अदरक (कद्दूकस किया हुआ) – 1 टीस्पून
  •  हरी मिर्च – 1
  •  भुना जीरा पाउडर – 1 टीस्पून
  •  लाल मिर्च पाउडर – ½ टीस्पून
  • काला नमक – स्वादानुसार
  •  नमक – स्वादानुसार
  •  इमली की मीठी चटनी – 2 टेबल स्पून
  •  हरा धनिया – सजावट के लिए
  •  बारीक सेव या चूरा 

 
Make the Viral Tomato Chaat at Home How To Make Tamatar Chat Recipe in Hindi
विधि - फोटो : instagram
विधि

टमाटर की चाट बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही में देशी घी गर्म करें। जब घी गर्म हो जाए तो उसमें हींग, अदरक और हरी मिर्च डालकर हल्का भूनें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Make the Viral Tomato Chaat at Home How To Make Tamatar Chat Recipe in Hindi
विधि - फोटो : instagram
जब मसाले भुन जाएं तो अब इसमें टमामटर मिक्स करें और उसे लगातार पकाएं। इसे तब तक पकाएं, जब तक कि पूरी तरह से गल न जाए। टमाटर के गलने के बाद उसमें उबले हुए आलू डालें।
विज्ञापन
Make the Viral Tomato Chaat at Home How To Make Tamatar Chat Recipe in Hindi
विधि - फोटो : instagram
इसे मिक्स करने के बाद इसमें भुना जीरा, लाल मिर्च, काला नमक, साधारण नमक और इमली की चटनी डालकर चलाएं। अब इस चाट को कम से कम 7-8 मिनट तक पकाएं। इससे मसाले पूरी तरह से मिक्स हो जाएंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed