फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लौकी को नापसंद करने वाले भी 'लौकी मुसल्लम' से नहीं कर पाएंगे इंकार, जानें विधि

Fri, 21 Jun 2019 06:21 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Fri, 21 Jun 2019 06:21 PM IST
विज्ञापन
make lauki mussallam at home with bottle gourd easy recipe

हरी सब्जियां स्वास्थ्य के लिए कितनी फायदेमंद होती हैं ये हम सब जानते हैं लेकिन हरी सब्जियां खाने की बात आती है तो बहुत कम लोग चाव से खाते हैं। जिसमें लौकी पहले स्थान पर आती है, जिसे कम ही लोग खाना पसंद करते हैं। विटामिन सी, आयरन, कैल्शियम और विटामिन बी6 जैसे पोषक तत्वों से भरपूर लौकी को सब्जी के रूप में खाना पसंद नहीं करते तो कोई बात नहीं आज हम आपको इससे बनने वाले एक टेस्टी पकवान की विधि बताने जा रहे हैं। जिसे चाह के भी खाने से इंकार नहीं कर पाएंगे। 

make lauki mussallam at home with bottle gourd easy recipe
लौकी मुस्सल्लम की सामग्री
1 लौकी
1 चम्मच लहसुन का पेस्ट
1 चम्मच अदरक
1 चम्मच हल्दी
2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
एक नींबू का रस
1 आलू
2 बड़ा चम्मच तेल
3 बड़ा चम्मच घी
1 कप प्याज
अदरक, 
1 चम्मच हरी मिर्च
2 चम्मच  किशमिश
1 कटोरी बादाम
1 कप काजू (पिसा हुआ)
1 बड़ा चम्मच खोया
1 चम्मच सूरजमुखी के बीज
1/2 कप काजू का पेस्ट
1 कप दही, फेंटा हुआ
1/2 चम्मच सौंफ पाउडर
1/4 चम्मच जावित्री पाउडर
1/4 चम्मच जायफल पाउडर
1/4 चम्मच हरी इलायची पाउडर
नमक
पानी
 
make lauki mussallam at home with bottle gourd easy recipe
लौकी मुस्सल्लम बनाने की विधि

-लौकी को छीलकर चार बड़े गोल पीस में काट लें। बीच में से बीज निकाल लें।
-इन्हें लहसुन के पेस्ट, अदरक के पेस्ट, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और नींबू के रस में मैरीनेट करके करीब पांच से 10 मिनट के लिए रखें।
-फिर आलू को उबाल लें, छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लें।
-एक पैन में तेल गर्म करें। लौकी के पीस को सुनहरे रंग का होने तक फ्राई कर लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
make lauki mussallam at home with bottle gourd easy recipe
भरावन सामग्री तैयार करने की विधि

-एक पैन में देसी घी डालकर गर्म करें। उसमें प्याज डालकर भूनें।
-जब यह सुनहरे रंग का हो जाए, तो इसमें अदरक, हरी मिर्च, किशमिश, बादाम, काजू, खोया और सूरजमुखी के बीज डालें।
-इन्हें भूनकर आलू के पीस डालें। फिर इसमें नमक डालकर थोड़ी देर के लिए मिक्सचर को ठंडा होने के लिए छोड़ दें। इस मिक्सचर को लौकी के अंदर भरें।

विज्ञापन
make lauki mussallam at home with bottle gourd easy recipe
ग्रेवी तैयार करने की विधि
-एक पैन में देसी घी गर्म करें। उसमें काजू का पेस्ट, दही, सौंफ पाउडर, जावित्री पाउडर, जायफल पाउडर, हरी इलायची पाउडर, पानी, नमक और लाल मिर्च पाउडर डालें।
-इस तैयार की गई ग्रेवी को लौकी के पीस के ऊपर डालें। गर्मा-गर्म सर्व करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed