फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फटाफट बनाएं ब्रेड से दही बड़ा, स्वाद ऐसा की मुंह में आ जाएगा पानी

Sun, 29 Nov 2020 11:01 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sun, 29 Nov 2020 11:01 AM IST
विज्ञापन
make dahi vada with easy recipes like bread bada
dahi vada

ट्रेडिशनल डिश का स्वाद बेहद खास होता है। ऐसी ही डिश है दही बड़ा, जो उत्तर भारत के घरों में ज्यादातर बनती है। उड़द की दाल से बनने वाली इस डिश को दही में भिगोकर खाया जाता है। लेकिन इस ट्रेडिशनल डिश को बनाने के लिए पहले से तैयारी करनी पड़ती है। जिसकी वजह से इसे बनाने में वक्त लगता है। लेकिन अगर आप दही बड़ा खाने के शौकीन हैं लेकिन बनाने में वक्त नहीं खराब करना चाहते। तो ब्रेड से फटाफट दही बड़े बनाए जा सकते हैं। खाने में टेस्टी होने के साथ ही बनाने में भी आसान होते हैं। आगे की स्लाइड में जानिए इसे बनाने की रेसिपी।

make dahi vada with easy recipes like bread bada
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
ब्रेड से दही बड़ा बनाने के लिए सामग्री
  • 4 स्लाइस ब्रेड
  • 3/4 कप दही
  • थोड़ी सी धनिया की चटनी
  • आवश्यकतानुसार हरी मिर्च
  • आवश्यकतानुसार इमली की चटनी
  • 1 छोटा चम्मच चीनी
  • आवश्यकतानुसार भुना हुआ जीरा पाउडर
  • 1 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • आवश्यकतानुसार नमक
  • 1 छोटी चम्मच ड्राई मैंगो पाउडर
  • जरूरत के अनुसार किशमिश
  • 1 बड़ी चम्मच धनिये के पत्ते
  • 2 उबले हुए आलू
  • आवश्यकतानुसार काला नमक
make dahi vada with easy recipes like bread bada
dahi
दही बड़ा बनाने की रेसिपी

ब्रेड लेकर इनके भूरे किनारों को काट कर अलग रख दें। अब एक बाउल लें और आलू को मैश करें। अब इसमें हरी मिर्च, अमचूर पाउडर, किशमिश, भुना हुआ जीरा और नमक डालें। सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाएं और एक तरफ रख दें। दही में चीनी मिलाकर फेंट कर किनारे रख दें। पहले जो मसाला बनाया है उससे एक बॉल बनाएं और ब्रेड स्लाइस को कवर करके उस पर कोट करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
make dahi vada with easy recipes like bread bada
vada - फोटो : facebook

एक कढाही लें और उसमें थोड़ा घी डालें। आप चाहें तो तेल का इस्तेमाल भी कर सकते है। घी गर्म होने के बाद, ब्रेड के बने गोलों को डीप फ्राई कर लें। अब एक प्लेट में ब्रेड से बने इन बड़ों को निकाल लें। अब ऊपर से उसमें मीठा दही, इमली की चटनी, धनिए की चटनी, भुना जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर डालें। आप चाहें तो आखिरी में हरी धनिया की पत्ती और काला नमक डाल दें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed