{"_id":"5fc2610c8ebc3e5fac5ac1db","slug":"recipe-to-make-shahi-mushroom-ingredients-are-very-few","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कभी नहीं खाई होगी मशरूम की ऐसी स्वादिष्ट सब्जी, एक बार बनाकर जरूर देखें","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
कभी नहीं खाई होगी मशरूम की ऐसी स्वादिष्ट सब्जी, एक बार बनाकर जरूर देखें
मशरूम सेहत का खजाना है। लेकिन बहुत से लोग इसे खाने से कतराते हैं। इसका एक कारण इसकी सब्जी को स्वादिष्ट ना बना पाना है। अगर आप मशरूम की सब्जी से कोसों दूर भागते हैं तो एक बार ये शाही मशरूम की रेसिपी को जरूर ट्राई करें। इसका स्वाद आपको इसे दोबारा बनाने पर जरूर मजबूर कर देगा। तो चलिए जानें शाही मशरूम को बनाने की आसान सी रेसिपी। जो सबके मुंह में पानी लाने में कामयाब रहेगी।
2 of 4
mashroom
- फोटो : instagram
शाही मशरूम बनाने के लिए सामग्री
मशरूम 250 ग्राम, चार से पांच प्याज, चार टमाटर, एक चम्मच बारीक कटा अदरक, हरी मिर्च बारीक कटी, नमक स्वादानुसार, लाल मिर्च आधा चम्मच, गरम मसाला आधा चम्मच, मलाई एक कप, काजू का पेस्ट आधा कप, देसी घी चार छोटे चम्मच, तेल, बारीक कटी हरी धनिया, मटर आधा कप, कसूरी मेथी
3 of 4
Curry
बनाने की विधि
सबसे पहले मशरूम को गुनगुने पानी में धोकर अच्छे से साफ कर लें। इसके बाद सारे मशरूम को दो टुकड़ों में काटकर तैयार कर लें। प्याज, टमाटर और हरी मिर्च को बारीक टुकड़ों में काटें। एक पैन में घी या तेल गर्म कर उसमें प्याज को सुनहरा होने तक भूनें। जब ये भुन जाए तो इसमें टमाटर डालें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
mashroom
- फोटो : instagram
अब पैन में टमाटर, अदरक, हरी मिर्च डालें। जब ये भुन जाए तो गैस को बंद कर ठंडा होने पर इस मिश्रण को पीस लें। पैन में दोबारा से तेल डालकर नमक, लाल मिर्च, गरम मसाला डालें। साथ ही काजू का पेस्ट और हरी मटर डालें। जब ये सारी चीजें पक जाएं को पिसे हुए पेस्ट को मिला दें। कुछ देर के बाद मशरूम डालकर अच्छे से मिक्स करें। धीमी आंच पर पांच मिनट पकने दें। इसके बाद इसमे मलाई डालकर मिक्स करें। तीन से चार सेकेंड बाद गैस बंद कर दें। डिनर या लंच में सर्विंग बाउल में हरी धनिया सजाकर नान या परांठे के साथ गर्मा-गर्म सर्व करें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।