अधिकतर लोगों को मीठा खाना पसंद होता है। वो अलग बात है फिटनेस को ध्यान में रखते हुए लोग ज्यादा मीठा नहीं खाते लेकिन आज हम आपको एक ऐसे स्वादिष्ट मिष्ठान की विधि बताने जा रहे हैं, जो बेहद हेल्दी है क्योंकि इसे चने की दाल से बनाया जाता है। स्वादिष्ट होने के साथ ही ये सेहत के लिहाज से भी अच्छा है। तो आप भी घर पर बनाएं चने दाल का हलवा।
{"_id":"5fb9274b6c81f149c607c6a9","slug":"make-chana-dal-halwa-with-easy-trick","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"झटपट बनाएं चना दाल का हलवा, बनाने की रेसिपी है बेहद आसान","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
झटपट बनाएं चना दाल का हलवा, बनाने की रेसिपी है बेहद आसान
Mon, 23 Nov 2020 08:56 AM IST
अपराजिता शुक्ला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Mon, 23 Nov 2020 08:56 AM IST
विज्ञापन
halwa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चना
चना दाल का हलवा बनाने की सामग्री
- आधा कप चना दाल
- आधा कप दूध
- एक चौथाई चम्मच इलायची
- एक चौथाई चम्मच घी
- आधा कप सुगर
- आधा कप घी
- 6 बादाम
halwa
- फोटो : social media
चना दाल हलवा रेसिपी बनाने की विधि
- सबसे पहले चने की दाल को धोकर पूरी रात दाल भिगोकर रख दें। इसके बाद दाल से पानी पूरी तरह से छानकर दाल अलग रख लें। साथ में बादाम को भी महीन-महीन काटकर अलग रख लें।
- पानी से निकाली हुई दाल को मिक्सर में डालकर ग्राइंड कर लें। इस मिक्सचर को बाउल में अलग रख लें।
- अब पैन को गर्म करके उसमें घी डाल दें। पूरी तरह से जब घी मेल्ट हो जाए तो उसमें चना दाल के मिक्सचर को डालें और अच्छे से मिलाकर अच्छे से सुनहरा होने तक भून लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
halwa
- गैस की आंच मीडियम रखें और उस पर एक पैन में दूध रख दें। एक बार उबाल आ जाए तो इसमें दाल का मिक्सचर डाल दें। इसे अच्छे से चलाएं।
- आंच को धीमा ही रखें और दाल के पेस्ट को तब तक चलाएं जब तक पूरा दूध सोख ना ले।
- इसके बाद चीनी और इलायची पाउडर डालकर पेस्ट को अच्छे से चलाएं। जब मिक्सचर थोड़ा पतला लगने लगे और पैन को छोड़ने लगे तो समझ लें कि हलवा तैयार हो गया है।
- हलवा तैयार है, इसमें कटे हुए बादाम के टुकड़े डाल दें। गर्मागर्म सर्व करें।
सर्दियों में परोसें गर्मागर्म मूंग दाल का शोरबा, सेहत के साथ स्वाद भी मिलेगा भरपूर