फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज की रसोई: मकर संक्राति पर बनाएं तिल और गुड़ से बने लड्डू, बनाना है बेहद आसान

Tue, 11 Jan 2022 10:14 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Tue, 11 Jan 2022 10:14 AM IST
विज्ञापन
makar sankranti 2022 til gud or jaggery ladoo recipe
til aur gud ke ladoo - फोटो : अमर उजाला

मकर संक्राति के त्योहार पर तिल और गुड़ से बने लड्डू बनाने की परंपरा है। लेकिन आजकल बहुत सारे लोग समय की कमी की वजह से इसे बाजार से ही खऱीद लेते हैं। ऐसे में आज हम लेकर आए हैं तिल और गुड़ से बने लड्डू की आसान सी रेसिपी। जिसकी मदद से घर में लड्डू बनाना आसान हो जाएगा। तिल और गुड़ से बने इन लड्डूओं का ना केवल त्योहार की दृष्टि से महत्व है बल्कि इसको खाने का वैज्ञानिक कारण भी है। 

makar sankranti 2022 til gud or jaggery ladoo recipe
til k ladoo

जनवरी के महीने में कड़ाके की ठंड पड़ती है। ऐसे में ये लड्डू सर्दी से बचाने में मदद करते हैं। तिल में कई सारे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। वहीं गुड़ भी शरीर को गर्म रखने में मदद करता है। इसी वजह से संक्राति के मौके पर तिल और गुड़ से बने व्यंजनों को बनाने की परंपरा है।

makar sankranti 2022 til gud or jaggery ladoo recipe
til

तिल के लड्डू बनाने के लिए जरूर होगी दो सौ ग्राम गुड़, सौ ग्राम तिल, एक बड़ा चम्मच देसी घी, एक चम्मच इलायची पाउडर, थोड़े से बादाम, और काजू।

विज्ञापन
विज्ञापन
makar sankranti 2022 til gud or jaggery ladoo recipe
gud - फोटो : iStock

तिल के लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले तिल को किसी पैन में ड्राई रोस्ट कर लें। यानी की बिना किसी तेल या घी की मदद से भून लें। अब इस तिल को ठंडा होने के लिए रख दें। एक मोटे तले के बर्तन में देसी घी डाले और फिर साथ में गुड़ को छोटे टुकड़ों में करके डाल दें। 

विज्ञापन
makar sankranti 2022 til gud or jaggery ladoo recipe
gud - फोटो : iStock

जब गुड़ पिघलने लगे तो गैस की आंच को बिल्कुल धीमा करके चलाएं। इस गुड़ में भुना हुआ तिल डालें। साथ में इलायची पाउडर डालें। बादाम और काजू को हल्का दरदरा पीस कर रखें और इसी मिक्सचर में मिला दें। गैस को बंद कर इसको अच्छी तरह से मिलाएं। जब ये गुड़ और तिल के बने मिक्सचर ठंडे हो जाए तो हाथों में घी लगाकर लड्डू का आकार दें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed