फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Makar Sankrati 2022: मूंगफली नहीं ड्राई फ्रूट्स से तैयार करें चिक्की, सेहत को भी मिलेगा फायदा

Fri, 14 Jan 2022 12:12 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Fri, 14 Jan 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
makar sankranti 2022 make dry fuits chikki with this special trick
dry fruits - फोटो : iStock

मकर संक्राति का त्योहार हर साल जनवरी महीने में बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दिन तिल और गुड़ का दान करने की परंपरा है। सूर्य के मकर राशि में प्रवेश पर मकर संक्राति का त्योहार मनाया जाता है। पूरे भारत में अलग-अलग नामों से इस दिन को मनाया जाता है। इसी के साथ ही मकर संक्राति के दिन गुड़ से बने कई सारे व्यंजन बनाए जाते हैं। जिसमे से एक है मूंगफली और गुड़ की चिक्की। जिसे ज्यादातर लोग बनाना जानते हैं। ऐसे में आज हम लेकर आए हैं चिक्की को थोड़ा हटके बनाने की रेसिपी। जो बेहद आसान है और फटाफट बनकर तैयार हो जाती है। 

makar sankranti 2022 make dry fuits chikki with this special trick
jaggery - फोटो : iStock

मूंगफली की चिक्की की तरह ही ड्राई फ्रूट्स की चिक्की बनाने के लिए भी बहुत सारी सामग्रियों की जरूरत नहीं होती। बस दो से तीन सामग्रियों की मदद से चिक्की बनकर तैयार हो जाती है। इसके लिए जरूरत होगी गुड़ और साथ में मनपसंद ड्राई फ्रूट्स की। जिसमे आप बादाम, काजू. पिस्ता, पोस्ता का दाना, अखरोट की गिरी, किशमिश वगैरह ले सकते हैं। 

makar sankranti 2022 make dry fuits chikki with this special trick
चिक्की - फोटो : Istock

सबसे पहले अपने मनपसंद ड्राई फ्रूट्स को काटकर छोटे-छोटे टुकड़ों में कर लें। अब इनको एक पैन में हल्का सा भूनकर प्लेट में निकाल लें। इन ड्राई फ्रूट्स को बिना घी या तेल की मदद के ड्राई रोस्ट करें। तो स्वाद बेहतर होगा। एक पैन में गुड़ को छोटे-छोटे टुकड़ों में करके डालें। साथ में पानी और घी मिलाकर गैस पर चढा़ दें। ध्यान रहे कि गैस की आंच धीमी हो नहीं तो गुड़ जल जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
makar sankranti 2022 make dry fuits chikki with this special trick
chikki - फोटो : social media

गुड़ जब अच्छी तरह से गल जाए तो उसमे से बुलबुले उठने शुरू हो जाएंगे। अब इस गुड़ को चार से पांच मिनट के लिए पका लें। ध्यान रहे कि गैस की आंच लगातार धीमी हो। अब किसी बर्तन में थोड़ा सा पानी लेकर एक बूंद गुड़ उसमे गिराएं। अगर गुड़ सॉलिड बॉल जैसा बन जाये तो गैस बंद कर दें। 

विज्ञापन
makar sankranti 2022 make dry fuits chikki with this special trick
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अब इस गुड़ में सारे कटे हुए ड्राई फ्रूट्स को मिला दें। अच्छी तरह से मिलाकर साथ में इलायची पाउडर डालें। किसी प्लेट में घी लगाकर उसमे सारे गुड़ और ड्राई फ्रूट्स को मिलाकर प्लेट में पलट दें। जब ठंडा हो जाए तो  चाकू से काटकर छोटे पीस कर लें  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed