फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि व्रत में क्या खाएं और क्या नहीं? जानें यहां

Fri, 08 Mar 2024 07:40 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 08 Mar 2024 07:40 AM IST
सार

आज हम आपको इसी बारे में बताएंगे कि व्रत के दौरान आप क्या खा सकते हैं और क्या नहीं। 

विज्ञापन
Mahashivratri 2024 what to eat on shivratri vrat for lord shiva blessings vrat me kya khayein kya nahi
महाशिवरात्रि 2024 - फोटो : istock

हर साल महाशिवरात्रि फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष के चतुर्दशी के दिन मनाई जाती है। इस साल चतुर्दशी तिथि की शुरुआत 8 मार्च को संध्याकाल 09 बजकर 57 मिनट पर होगी। इसका समापन अगले दिन 09 मार्च को संध्याकाल 06 बजकर 17 मिनट पर होगा। ऐसे में इस साल महाशिवरात्रि का त्योहार 8 मार्च को मनाया जाएगा। लोगों ने इसकी तैयारी भी कर ली है।



मान्यताओं की मानें तो महाशिवरात्रि के दिन ही माता पार्वती और भगवान शिव का विवाह हुआ था। ऐसे में इस दिन लोग महाकाल को प्रसन्न करने के लिए पूजा-अचर्ना करते हैं और बहुत से लोग तो व्रत भी करते हैं। महाकाल का व्रत रखना वैसे तो काफी सरल होता है, लेकिन इस व्रत के भी कुछ नियम कायदे होते हैं।


ऐसे में आज इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं कि महाशिवरात्रि के दिन आप व्रत में किन चीजों का सेवन कर सकते है, और किन चीजों से आपको दूरी बनानी चाहिए। 

Mahashivratri 2024 what to eat on shivratri vrat for lord shiva blessings vrat me kya khayein kya nahi
फल खा सकते हैं - फोटो : अमर उजाला


फल खा सकते हैं

ऐसा बिल्कुल नहीं है कि व्रत हमेशा बिना कुछ खाए-पिए रहना चाहिए। आप इस व्रत में फल खा सकते हैं। व्रत में फल खाने से आपका पेट तो भरा ही रहेगा, साथ में दिन भर आपके शरीर में ऊर्जा बनी रहेगी। 

Mahashivratri 2024 what to eat on shivratri vrat for lord shiva blessings vrat me kya khayein kya nahi
ठंडाई है बेहतर विकल्प


ठंडाई है बेहतर विकल्प

शिवरात्रि के समय मौसम भी काफी बदल गया होता है। ऐसे में व्रत में आप सादा दूध पीने की बजाय ड्राई फ्रूट वाली ठंडाई का सेवन कर सकते हैं। इससे आपका पेट लंबे समय तक भरा रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mahashivratri 2024 what to eat on shivratri vrat for lord shiva blessings vrat me kya khayein kya nahi
तैयार करें फलाहारी थाली - फोटो : instagram


तैयार करें फलाहारी थाली

अगर आपको ज्यादा भूख लगती है तो आप अपने लिए फलाहारी थाली तैयार कर सकती हैं। फलाहारी थाली का भोग आप भोलेनाथ को भी लगा सकती हैं। इसमें कुट्टू की पूड़ी, आलू की सब्जी, साबूदाना की खिचड़ी बेहतर विकल्प है।

विज्ञापन
Mahashivratri 2024 what to eat on shivratri vrat for lord shiva blessings vrat me kya khayein kya nahi
सेंधा नमक को दें प्राथमिकता - फोटो : pixabay

 
सेंधा नमक को दें प्राथमिकता

सफेद नमक में तमाम तरह के केमिकल पाए जाते हैं। ऐसे में इस दिन सेंधा नमक का ही सेवन करें। अगर आप नमक नहीं खाते हैं, तो नींबू से खाने का स्वाद बढ़ा सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed