फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shivratri Vrat Recipes: शिवरात्रि के व्रत में बनाएं मखाने की ये डिश, उपवास में रहेंगे ऊर्जावान

Sat, 18 Feb 2023 10:34 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sat, 18 Feb 2023 10:34 AM IST
सार

आज हम आपको एक ऐसी डिश के बारे में बताएंगे, जिसे खाकर आप व्रत में पूरे दिन ऊर्जावान रहेंगे। इस डिश का नाम है मखाने के लड्डू। 

विज्ञापन
Shivratri 2023 Vrat Recipes Make Makhana Special Sweet Dishes During Maha Shivratri Fast
लड्डू

Shivratri Vrat Recipes: महाशिवरात्रि के त्योहार को अब कुछ ही दिन बचे हैं। जिसकी तैयारियां अभी से शुरु हो गईं हैं। फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को महाशिवरात्रि मनाई जाती है। मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। ऐसा माना जाता है कि, इस दिन पूजा-पाठ करने से भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं।



लोग भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए महाशिवरात्रि के दिन व्रत भी रखते हैं। व्रत के दिन फलाहार खाया जाता है। कई लोग व्रत के समय काफी कमजोरी महसूस करते हैं। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसी डिश के बारे में बताएंगे, जिसे खाकर आप व्रत में पूरे दिन ऊर्जावान रहेंगे। इस डिश का नाम है मखाने के लड्डू।

आज हम आपको मखाने के लड्डू बनाना सिखाएंगे। इसे आप शिवरात्रि से पहले भी बनाकर रख सकती हैं। ये कई दिनों तक खराब नहीं होते। ये स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हेल्दी भी होते हैं। आइए आपको सरल तरीके से मखाने के लड्डू बनाना सिखाते हैं। 

Shivratri 2023 Vrat Recipes Make Makhana Special Sweet Dishes During Maha Shivratri Fast
मखाने के लड्डू बनाने की जरूरी सामग्री - फोटो : iStock


मखाने के लड्डू बनाने की जरूरी सामग्री

  • सौ ग्राम मखाना
  • 50 ग्राम काजू
  • 50 ग्राम बादाम
  • एक गरी का गोला या सूखा नारियल
  • चार चम्मच देसी घी
  • पिस्ता दो चम्मच बारीक कटे हुए
  • किशमिश बारीक कटा हुआ
  • सफेद तिल दो चम्मच
  • गुड़ दो सौ ग्राम
  • पानी आधा कप 
  • इलायची पाउडर
Shivratri 2023 Vrat Recipes Make Makhana Special Sweet Dishes During Maha Shivratri Fast
विधि - फोटो : iStock

विधि

मखाने से लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले इसे अच्छे से भून लें। इसके लिए कड़ाही में देशी घी डाल कर गर्म करें। जब घी गर्म हो जाए तो इसमें मखाना डालकर इसे अच्छे से भून लें। मखाने भूनने के बाद इसे थोड़ी देर रख दें, जिससे ये कुरकुरे हो जाएं। अब इसे मिक्सी में डाल कर पीस लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shivratri 2023 Vrat Recipes Make Makhana Special Sweet Dishes During Maha Shivratri Fast
मखाना - फोटो : FREE PIC

इसके बाद कड़ाही को एक बार फिर से गर्म करें और इसमें ड्रई फ्रूट डालकर इसे रोस्ट करें। इस सभी को प्लेट में निकाल कर ठंडा कर लें। इनको भी मिक्सी के जार में अच्छे से पीस लें। अब पीसे हुए मखाने और ड्राई फ्रूट्स को मिलाकर एक साथ रख लें। इसके बाद इसमें बिना पिसे रोस्ट मेवे, तिल और इलाइची पाउडर को अच्छे से मिला लें। अब एक बार फिर से गैस पर कड़ाई रखकर इसमें गुड़ डालें। गुड़ में अब पानी डालकर इसे पिघलाएं। 

विज्ञापन
Shivratri 2023 Vrat Recipes Make Makhana Special Sweet Dishes During Maha Shivratri Fast
लड्डू - फोटो : file photo

इसे तब तक उबालें जब तक चाशनी ना बन  जाएं। अब एक तार की चाशनी बन जाने पर इसमें मखाने का सारा मिश्रण डाल दें। इसके बाद इसे अच्छे से मिलाएं। ठंडा होने के बाद आप इसके लड्डू बना सकती हैं। इसे आप दो हफ्ते तक स्टोर करके रख सकते हैं 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed