फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MahaShivratri 2023 : भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए महाशिवरात्रि में क्या खाएं और क्या नहीं, जानें यहां

Sat, 18 Feb 2023 12:50 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sat, 18 Feb 2023 12:50 AM IST
सार

 व्रत रखते समय सबसे जरूरी बात होती है कि इस दिन आप अन्न नहीं खा सकते। आज हम आपको इसी बारे में बताएंगे कि व्रत के दौरान आप क्या खा सकते हैं और क्या नहीं ?

विज्ञापन
Maha Shivratri 2023 Fasting Tips What To Eat On Shivratri Vrat For Lord Shiva Blessings News In hindi
MahaShivratri - फोटो : अमर उजाला

MahaShivratri 2023 : महाशिवरात्रि एक ऐसा त्योहार है, जिस दिन हर कोई भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए पूजा-अर्चना करता है। ऐसी मान्यता है कि, महाशिवरात्रि के दिन ही माता पार्वती और भगवान शिव का विवाह हुआ था। तब से महाशिवरात्रि का त्योहार काफी धूमधाम से मनाया जाता है। इस बार शिवरात्रि 18 फरवरी को मनाई जाएगी। इस दिन लोग महाकाल को प्रसन्न करने के लिए व्रत भी रखते हैं। व्रत करते समय कई तरह के नियमों का पालन करना बेहद जरूरी होता है।



ऐसा कहा जाता है कि जितनी जल्दी भगवान शंकर खुश होते हैं, उनका गुस्सा भी काफी भयानक हैं। इससे बचने के लिए आपको व्रत में में सभी नियमों का पालन करना बेहद जरूरी होता है। व्रत रखते समय सबसे जरूरी बात होती है कि इस दिन आप अन्न नहीं खा सकते। आज हम आपको इसी बारे में बताएंगे कि व्रत के दौरान आप क्या खा सकते हैं और क्या नहीं ?

Maha Shivratri 2023 Fasting Tips What To Eat On Shivratri Vrat For Lord Shiva Blessings News In hindi
व्रत में खाएं फल - फोटो : iStock

व्रत में खाएं फल

अगर आप शिवरात्रि पर व्रत रखने का सोच रहे हैं, तो खाने का खास ध्यान रखें। व्रत के दौरान आप फल खा सकते हैं। इससे आपकी ऊर्जा भी बनी रहेगी और साथ में पेट भी भरा रहेगा। व्रत में केला, संतरा, सेब, लीची, अनार खाए जा सकते हैं। 

Maha Shivratri 2023 Fasting Tips What To Eat On Shivratri Vrat For Lord Shiva Blessings News In hindi
करें ठंडाई का सेवन - फोटो : फाइल फोटो

करें ठंडाई का सेवन

ऐसा कहा जाता है कि व्रत के दौरान पेय पदार्थों को सेवन करना ज्यादा लाभदायक होता है। इसलिए आप शिवरात्रि के व्रत में ठंडाई का सेवन कर सकते हैं। इससे आपका पेट भी भर जाएगा और ये हेल्दी भी रहेगा। व्रत में आप सादा दूध न पीकर उसमें ड्राई फ्रूट्स, केसर, इलायची आदि वाला दूध पी सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Maha Shivratri 2023 Fasting Tips What To Eat On Shivratri Vrat For Lord Shiva Blessings News In hindi
करें सात्विक भोजन - फोटो : instagram

करें सात्विक भोजन

व्रत में हमेशा सात्विक भोजन ही करना चाहिए। व्रत में आप आलू, कद्दू, अरबी और लौकी जैसी सब्जियों का सेवन कर सकते हैं। इसके साथ ही सिंघाड़े या कुट्टू के आटे की पूड़ी खा सकते हैं। 

विज्ञापन
Maha Shivratri 2023 Fasting Tips What To Eat On Shivratri Vrat For Lord Shiva Blessings News In hindi
ना करें लहसुन-प्याज का सेवन - फोटो : istock
ना करें लहसुन-प्याज का सेवन

भले ही आप शिवरात्रि के दिन व्रत ना रखें, पर इस दिन लहसुन-प्याज का सेवन भी ना करें। ऐसा माना जाता है कि पवित्र दिनों में प्याज-लहसुन का सेवन नहीं करना चाहिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed