{"_id":"6218b7c31efb45489119c117","slug":"maha-shivratri-2022-falahari-kuttu-ke-aate-ki-kachori-easy-recipe-with-coriander","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Maha Shivratri: व्रत के फलाहार में तैयार करें कुट्टू के आटे की कचौड़ी, ये रही रेसिपी","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
Maha Shivratri: व्रत के फलाहार में तैयार करें कुट्टू के आटे की कचौड़ी, ये रही रेसिपी
महाशिवरात्रि का त्योहार हर साल फाल्गुन महीने की कृष्ण चतुर्दशी को मनाया जाता है। इस दिन लोग भगवान शंकर की विधि-विधान के साथ पूजा करने के साथ ही व्रत भी रहते हैं। जिसमे दिन भर अन्न का सेवन नहीं किया जाता। फलाहारी भोजन में कुट्टु के आटे को बहुत सारे लोग खाना पसंद करते हैं। ऐसे में शिवरात्रि के मौके पर आप कुट्टू के आटे की कचौड़ी बनाकर तैयार कर सकती है। ये कचौड़ी व्रत में लगने वाली भूख को शांत करेगी और फटाफट बनकर तैयार हो जाएगी। तो चलिए जानें कैसे बनेगी कुट्टू के आटे की कचौड़ी।
2 of 4
कुट्टू का आटा
कुट्टू के आटे के लिए सामग्री
कचौड़ियां बनाने के लिए सबसे पहले कुट्टू को पीसकर आटा बना लें। वैसे बाजार में कुट्टू का आटा आसानी से मिल जाएगा। साथ में चाहिए उबले हुए आलू, हरी धनिया बारीक कटी हुई. एक चौथाई चम्मच काली मिर्च का पाउडर, छोटा चम्मच सेंधा नमक और कचौड़ियां तलने के लिए देसी घी या फिर मूंगफली का तेल।
3 of 4
kuttu
- फोटो : pixa
कचौड़ियां बनाने की विधि
कुट्टू के आटे की कचौड़ी बनाने के लिए सबसे पहले उबले आलू को अच्छी तरह से मैश कर लें। फिर आटे में दो चम्मच देसी घी या फिर मूंगफली का तेल डालें और साथ में उबले, मैश किए हुए आलू को मिलाएं। बहुत ही थोड़े से पानी से इस आटे को गूंथ लें। ध्यान रखें कि इसमे पानी की मात्रा बिल्कुल जरा सी ही रखें। नहीं तो आटा गीला हो जाएगा। इसे आलू के साथ ही गूंथने की कोशिश करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
kuttu ka atta
गुंथे हुए आटे को दस मिनट के लिए ढंककर रख दें। फिर चकले पर गोल लोई लेकर पूरी बना लें। पूरी बनाने के लिए सबसे पहले हाथ को तेल से चिकना कर लें। फिर इस आटे की सूखे कुट्टु के आटे की मदद से पूरियां बेल लें। कड़ाही में देसी घी गर्म करें और इन पूरियों सुनहरा होने तक पकाएं। तैयार हैं कुट्टू के आटे की कचौरियां। इन्हें आलू की सब्जी और रायते के साथ गर्मागर्म सर्व करें। आप चाहें तो इन कचौड़ियों को ऑलिव ऑयल में भी तल सकती है। कचौड़ियों का स्वाद बढ़ जाएगा। वहीं कचौड़ी के आटे में हरी धनिया काटकर डाले। ये स्वाद को और भी ज्यादा स्वादिष्ट बना देगी।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।