फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Til Gud Laddu Recipe: मकर संक्रांति में बनाएं तिल और गुड़ के लड्डू, ये रही सबसे आसान विधि

Sat, 14 Jan 2023 06:49 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 14 Jan 2023 06:49 PM IST
विज्ञापन
Lohri 2023 Special How To Make Til Gud Laddu Recipe Step By Step In Hindi
तिल के लड्डू बनाने की रेसिपी

Til Gud Laddu Recipe : लोहड़ी और मकर संक्रांति का पर्व आ गया है। जनवरी के महीने में लोहड़ी और मकर संक्रांति मनाई जाती है। इन दोनों पर्व का संबंध नई फसल और सर्दी का मौसम खत्म होने व पतझड़ आने से है। लोहड़ी हो या मकर संक्रांति दोनों ही पर्व के मौके पर कुछ खास पारंपरिक व्यंजन बनते हैं। इन व्यंजनों के सेवन से शरीर को गर्माहट मिलती है और सेहत बेहतर बनती है। इन्हीं में शामिल में तिल से बने व्यंजन। तिल के लड्डू, तिल की मिठाई और तिल की गजक लोग सर्दी में खाते हैं। तिल सेहत के लिए लाभकारी है और खाने में स्वादिष्ट लगता है। मकर संक्रांति पर तिल के लड्डू खाने की परंपरा होती है। स्नान दान के बाद लोग तिल और गुड़ के लड्डू खाते हैं। वैसे तो बाजार में तिल के बने लड्डू मिल जाएंगे लेकिन अगर आप भोग के लिए घर पर ही तिल के लड्डू बनाना चाहते हैं तो यहां आपको तिल और गुड़ के लड्डू बनाने की विधि बताई जा रही है।

Lohri 2023 Special How To Make Til Gud Laddu Recipe Step By Step In Hindi
तिल के लड्डू - फोटो : Pixabay

तिल के लड्डू बनाने के लिए सामग्री

आधा कप तिल, आधा कप गुड़, एक चम्मच घी, आधा कप भुना और क्रश किया हुआ मूंगफली, चुटकीभर इलायची पाउडर।

Lohri 2023 Special How To Make Til Gud Laddu Recipe Step By Step In Hindi
गुड़ के लड्डू - फोटो : iStock

तिल के लड्डू बनाने की विधि

स्टेप 1- एक पैन में तिल डालकर मध्यम आंच पर पांच मिनट भूनें। इस दौरान चम्मच से तिल को चलाते रहें।

स्टेप 2- अब भुने हुए तिल को अलग निकाल लें।

स्टेप 3- पैन में एक चम्मच घी डालकर गर्म करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lohri 2023 Special How To Make Til Gud Laddu Recipe Step By Step In Hindi
गुड़ के लड्डू - फोटो : Istock

स्टेप 4- फिर इसमें गुड़ के टुकड़े डालकर अच्छे से चलाते हुए पांच मिनट पका लें।

स्टेप 5- अब पिघल चुके गुड़ में तिल, क्रश की हुई मूंगफली और इलायची पाउडर मिलाकर धीमी आंच पर एक मिनट पकाएं।

स्टेप 6- एक प्लेट में घी लगाकर गुड़ वाले मिश्रण को दो मिनट ठंडा होने के लिए निकालकर रख लें।

विज्ञापन
Lohri 2023 Special How To Make Til Gud Laddu Recipe Step By Step In Hindi
गुड़ के लड्डू

स्टेप 7- फिर हथेली को पानी से गीला करके थोड़ा सा गुड़ का मिश्रण ले लें।

स्टेप 8- अब इस मिश्रण से छोटे छोटे गोलाकार लड्डू बनाएं।

स्टेप 9- इन लड्डुओं को कुछ देर ठंडा होने के लिए रख दें। बाद में एयर टाइट डिब्बे में रखें।

तिल के लड्डू तैयार हैं।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed