Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या आपने टेस्ट कि है ये इटैलियन राइस रेसिपी, आज ही घर पर करें ट्राई

Fri, 16 Feb 2018 12:35 PM IST
शेफ, धीरज भंडारी
शेफ, धीरज भंडारी Updated Fri, 16 Feb 2018 12:35 PM IST
विज्ञापन
Lip smacking recipes of Italian vegetable risotto rice
इटैलियन वेजिटेबल रिसोतो राइस

वेजिटेबल रिसोतो एक बहुत ही आसान और टेस्टी डिश है। रिसोतो बनाने के लिए रिसोतो राइस का इस्तेमाल किया जाता है। इटैलियन रिसोतो एक हेल्दी डिश होने के साथ-साथ बच्चों को भी काफी पसंद होती है। आप इस रंगीन डिश को गार्लिक ब्रेड के साथ भी परोस सकते हैं। 

Trending Videos
Lip smacking recipes of Italian vegetable risotto rice
इटैलियन वेजिटेबल रिसोतो राइस
सामग्री
इटैलियन रिसोतो राइस एक कप
ऑलिव ऑयल 50 एमएल
कटे हुए प्याज दो बड़ा चम्मच
कद्दूकस किया लहसुन दो छोटा चम्मच
30 ग्राम बटर (छोटे-छोटे क्यूब्स में कटे हुए)
मौसमी सब्जियां (कटी व उबली हुईं) आधा कप
परमेसन चीज 50 ग्राम
वेजिटेबल स्टॉक आवश्यकतानुसार
एवोकाडो प्यूरी सजाने के लिए
नींबू का रस आधा चम्मच
टोमेटो सॉस आवश्यकता हो तो
स्वादानुसार नमक और सफेद मिर्च पाउडर
Lip smacking recipes of Italian vegetable risotto rice
इटैलियन वेजिटेबल रिसोतो राइस
बनाने का तरीका- 
मोटे तल की एक कड़ाही में ऑलिव ऑयल डालकर मंद आंच पर गर्म करें। प्याज और लहसुन को दो मिनट तक चलाते हुए भूनें। जब प्याज मुलायम हो जाए, तो इसमें चावल को बिना धोए ही मिलाएं। हल्का भूनने के बाद इसमें वेजिटेबल स्टॉक को धीरे-धीरे मिलाएं। आखिर में इसमें नमक और सफेद मिर्च पाउडर मिलाएं।

चावल जब पक जाए, तो इसे अलग रख लें। अब सब्जियों को बटर डालकर हल्का भून लें। इन सब्जियों में चावल को मिलाएं। साथ ही बटर आैर चीज डालें। जब चावल अच्छी तरह पक जाए, तो इसे एक कटोरी में डालकर अच्छी तरह से सेट कर लें।

एवोकाडो को छीलकर बारीक पीस लें। इसमें नींबू का रस और नमक अच्छी तरह से मिक्स करेंं। इटैलियन रिसोतो राइस प्लेट में पलट लें आैर टोमैटो सॉस से सजा लें। एवोकाडो की चटनी के साथ सर्व करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed