फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kulcha and Naan Recipe: इतना आसान? जानिए कैसे घर में ही तैयार करें ढाबा स्टाइल नान-कुलचा, वो भी बिना तंदूर के

Sat, 28 Jun 2025 12:22 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sat, 28 Jun 2025 12:22 PM IST
सार

Kulcha and Naan Recipe: अगर आप घर पर भी ढाबा स्टाइल नान और कुलचा बनाना चाहते हैं तो उसकी आसान विधि यहां दी गई है। 

विज्ञापन
Kulcha and Naan Recipe How to bring Dhaba Style taste at Home ghar me naan kulcha kaise banaye
घर पर तैयार करें ढाबे जैसा कुलचा और नान, ये है तरीका - फोटो : Adobe stock

Kulcha and Naan Recipe: भारतीय घरों में संडे का मतलब होता है, आराम करना और तरह-तरह के पकवान बनाना। तो यदि आप भी इस इतवार को खास बनाना चाहते हैं तो फिर तैयार करें कुलचा या नान से साथ अपनी पसंददा सब्जी।



लोग कठिन से कठिन सब्जी को तैयार कर लेते हैं लेकिन उनसे घर पर एकदम ढाबा स्टाइल नान और कुलचा नहीं बनता। क्योंकि हर किसी के घर में तंदूर हो ये जरूरी तो नहीं है। इसी के चलते हम आपको बताएंगे कि आप कैसे घर पर ढाबा स्टाइल नान और कुलचा तैयार करें। खासबात ये है कि इसे बनाने के लिए आपको तंदूर की जरूरत नहीं पड़ेगी। 

Kulcha and Naan Recipe How to bring Dhaba Style taste at Home ghar me naan kulcha kaise banaye
नान और कुलचा बनाने का सामान - फोटो : Freepik.com

नान और कुलचा बनाने का सामान

इन दोनों ही चीजों को बनाने के लिए आपको समान चीजों की जरूरत पड़ती है। 
  • मैदा – 2 कप
  •  दही – ½ कप
  •  बेकिंग पाउडर – 1 छोटा चम्मच
  • बेकिंग सोडा – ¼ छोटा चम्मच
  •  नमक – स्वादानुसार
  • चीनी – 1 छोटा चम्मच
  •  तेल – 2 चम्मच
  •  गुनगुना दूध – मैदा गूंथने के लिए

 
Kulcha and Naan Recipe How to bring Dhaba Style taste at Home ghar me naan kulcha kaise banaye
पहले जानें नान बनाने की विधि - फोटो : freepik.com
पहले जानें नान बनाने की विधि

पहले नान बना लेते हैं, क्योंकि इसमें कुछ भरा नहीं होता, जबकि कुलचा बनाने के लिए उसकी स्टफिंग भी तैयार करनी पड़ेगी। तो नान बनाने के लिए सबसे पहले नरम मैदा गूंथनी है। इसके लिए एक बड़ी सी परात या कटोरे में मैदा निकाल लें। इसके बाद इसमें तेल, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा, नमक, चीनी डालकर मिक्स करें।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Kulcha and Naan Recipe How to bring Dhaba Style taste at Home ghar me naan kulcha kaise banaye
जानें नान बनाने की विधि - फोटो : instagram
जब मैदा में सभी सामान मिल जाए तो दही डालकर इसे गूंथ लें। इसे इतना मल लें, कि ये हाथ में पकड़ आने लगे। इसके बाद धीरे-धीरे दूध डालते हए मैदा पूरी तरह से गूंथ लें। ये ज्यादा टाइट नहीं होनी चाहिए। अब इसे सेट होने के लिए ढककर रख दें
विज्ञापन
Kulcha and Naan Recipe How to bring Dhaba Style taste at Home ghar me naan kulcha kaise banaye
जानें नान बनाने की विधि - फोटो : instagram
 तकरीबन एक घंटे के बाद इससे लोई लेकर थोड़ा बेलें फिर ऊपर से धनिया पत्ती चिपका दें और पूरा बेल लें। इस साइड में हल्का सा पानी लगाकर इसे गर्म तवे पर चिपका दें। अब पहले तवे को सीधा रखकर इसे सेकें, इसके बाद तवे को पकड़कर पलट दें और फिर दूसरी तरफ से सेक लें। जब ये सिक जाए तो तवे से हटाकर इसपर बटर लगाएं और परोसें। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed