{"_id":"5acc88534f1c1b4e1a8b4667","slug":"know-how-to-prepare-ashwagandha-tea-for-getting-its-health-benefts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"याददाश्त बढ़ाने से लेकर तनाव दूर करने तक फायदेमंद है इस हेल्दी फूड की चाय, घर पर ऐसे बनाएं","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
याददाश्त बढ़ाने से लेकर तनाव दूर करने तक फायदेमंद है इस हेल्दी फूड की चाय, घर पर ऐसे बनाएं
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 11 Apr 2018 10:23 AM IST
विज्ञापन
अगर आप से कहा जाए कि चाय की एक चुस्की दिन भर के आपके तनाव को दूर करने के साथ आपकी याददाश्त को भी बेहतर बनाती है तो आप ये बात सुनकर आप थोड़े हैरान जरूर हो सकते हैं।चाय की चुस्की का दिमाग तेज करने से क्या मतलब... तो आपको बता दें, अच्छी नींद, दिल की सेहत का ध्यान रखने के अलावा याददाश्त तेज करने तक सभी काम करता है अश्वगंधा। आयुर्वेद भी मानसिक और शारीरिक थकान दूर करने के लिए हर रोज एक या दो कप अश्वगंधा की चाय पीने की सलाह देता है। आइए जानते हैं अश्वगंधा की चाय पीने से होते हैं क्या फायदे और कैसी बनाई जाती है यह चाय।
चाय बनाने की विधि –
अश्वगंधा की चाय बनाना बेहद आसान है। इसके लिए सबसे पहले आपको आधा कप पानी में आधा कप दूध डालकर एक चम्मच चीनी, एक चम्मच अश्वगंधा पाउडर मिलाकर तब तक गर्म करना है जब तक पानी आधा न रह जाए। इसमें एक चुटकी इलायची भी मिला दें। इस चाय को गुनगुना होने तक ठंडा कर लें। आप इस चाय में तुलसी के पत्ते भी मिला सकते हैं।

अश्वगंधा के फायदे –
दिल की सेहत के लिए –
अश्वगंधा चाय में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण होते हैं जो दिल को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी होते हैं। अश्वगंधा हृदय में रक्त संचार में सुधार लाने के साथ ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल रखने में मदद करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अच्छी नींद –
अश्वगंधा की चाय नींद पूरी करने में मदद करती है। इसमें मौजूद नर्विन प्रौपर्टीज शरीर को ऊर्जा प्रदान करने के साथ नर्वस सिस्टम को भी सुचारू रूप से काम करने में मदद करती है।
अश्वगंधा की चाय नींद पूरी करने में मदद करती है। इसमें मौजूद नर्विन प्रौपर्टीज शरीर को ऊर्जा प्रदान करने के साथ नर्वस सिस्टम को भी सुचारू रूप से काम करने में मदद करती है।
विज्ञापन
तनाव के लिए –
अश्वगंधा की चाय में तनाव दूर करने वाले गुण मौजूद होते हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट कोर्टिसोल नामक हार्मोन को प्रभावित करते हैं जिससे तनाव कम होता है।
अश्वगंधा की चाय में तनाव दूर करने वाले गुण मौजूद होते हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट कोर्टिसोल नामक हार्मोन को प्रभावित करते हैं जिससे तनाव कम होता है।