फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रेसिपी: अगर बच्चे हरी सब्जियों को खाने में करते हैं आनाकानी, तो घर पर बनाएं ये स्वादिष्ट पालक पत्ता चाट

Fri, 06 Aug 2021 06:12 PM IST
संकल्प सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 06 Aug 2021 06:12 PM IST
विज्ञापन
Know how to make the recipe of Palak Patta chaat which is very delicious and healthy for kids
पालक पत्ता चाट - फोटो : Facebook/Indian_food_recipes

ये अमूमन देखा जाता है कि बच्चे हरी सब्जियों को खाने में काफी आनाकानी करते हैं। इस कारण उन्हें अच्छा पोषण नहीं मिल पाता, जिसके चलते कई मर्तबा उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता है। अच्छी हरी सब्जियां हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक होती हैं। ऐसे में बच्चों के विकास के लिए हरी सब्जियां काफी जरूरी हैं। वहीं दूसरी तरफ कई बच्चे इन हरी सब्जियों को खाने की बजाए ज्यादातर जंक फूड का सेवन करते हैं, जो उनके स्वास्थ्य के लिए काफी हानिकारक होता है। इसे खाने से विभिन्न प्रकार की बीमारियां जन्म लेती हैं। अगर आपके बच्चे भी हरी सब्जियों को खाने में आनाकानी करते हैं, तो आप घर पर ही ऐसे स्नैक्स को बना सकती हैं, जिसे वो बार-बार खाने की डिमांड करेंगे। ये स्नैक्स स्वाद के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद हैं। इससे कई तरह के पोषक तत्व शरीर को मिलते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं पालक पत्ता चाट बनाने की रेसिपी के बारे में -

Know how to make the recipe of Palak Patta chaat which is very delicious and healthy for kids
पालक पत्ता चाट - फोटो : Facebook/बनारस

जरूरी सामग्री

  1. पालक के पत्ते - 8 से 10

  2. अजवाइन - 1 छोटी चम्मच

  3. लाल मिर्च पाउडर - 1 छोटी चम्मच

  4. हल्दी पाउडर - 1 छोटी चम्मच

  5. नमक - स्वाद के अनुसार

  6. फेंटा हुआ दही - आधा कप

  7. इमली की चटनी

  8. बारीक कटा हुआ प्याज

  9. चाट मसाला

  10. बारीक सेव - 2 चम्मच

  11. अनार दाना

Know how to make the recipe of Palak Patta chaat which is very delicious and healthy for kids
पालक पत्ता चाटॉ - फोटो : Facebook/Rashmi_Lele

स्टेप 1

पालक के पत्तों को अच्छे से धोकर पोंछ लें। उसके बाद एक बर्तन में बेसन, नमक, मिर्च, हल्दी, अजवाइन और थोड़ा सा पानी डालकर गाढ़ा बेटर को तैयार करें। ये करने के बाद पालक के हर एक पत्ते को बेटर में डुबोएं और उसे तेल में अच्छे से फ्राई करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Know how to make the recipe of Palak Patta chaat which is very delicious and healthy for kids
पालक पत्ता चाट - फोटो : Facebook/Food_Connection

स्टेप 2

उसके बाद एक अलग बर्तन लें और उस पर टिश्यू पेपर को बिछाएं। फ्राई किए हुए पत्तों को अलग निकालकर बर्तन में रखें। पत्तों का अतिरिक्त तेल टिश्यू पेपर सोख लेगा। उसके बाद पत्तों को दूसरे प्लेट पर निकाल कर रख देंं। फ्राई हो चुके पत्तों पर चाट मसाला को छिड़कें।

विज्ञापन
Know how to make the recipe of Palak Patta chaat which is very delicious and healthy for kids
पालक पत्ता चाट - फोटो : Facebook/Home_Cooking_&_Baking_Recipes

स्टेप 3

उसके बाद इमली की चटनी, फेंटा हुआ दही और हरी चटनी को स्वाद के अनुसार फ्राई किए हुए पत्तों पर डालें। बारीक कटे हुए प्याज, सेव और अनार दाने से उसे गार्निश करके अपने बच्चों को सर्व करें। ये रेसिपी स्वादिष्ट होने के साथ साथ सेहतमंद भी है। इसे खाने के बाद बच्चे आपसे बार बार इसे बनाने के डिमांड करेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed