फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Recipe: केक वाली व्हिप्ड क्रीम को बनाएं घर में, ये बनाने की विधि

Sun, 31 Jul 2022 05:37 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sun, 31 Jul 2022 05:37 PM IST
विज्ञापन
Know How to Make Cake Whipped Cream at Home Recipe in Hindi
Cup Cake - फोटो : Istock

केक तो महिलाएं अक्सर घर में ही बेक कर लेती हैं। लेकिन जब उसकी टॉपिंग वाली क्रीम बनाने की बारी आती है तो अक्सर उसे महिलाएं बाहर से लेना पसंद करती हैं। क्योंकि महिलाओं को लगता है कि व्हिप्ड क्रीम बनाना महंगा पड़़ेगा। वहीं कई सारी महिलाओं को व्हिप्ड क्रीम बनाने का तरीका पता नहीं होता। अगर आप भी व्हिप्ड क्रीम को बनाना कठिन समझती हैं। तो इस विधि को ट्राई करें। इससे फटाफट व्हिप्ड क्रीम घर में बनकर तैयार हो जाएगी। जिससे आसानी से घर में ही स्वादिष्ट केक बनकर तैयार हो जाएगा। 

Know How to Make Cake Whipped Cream at Home Recipe in Hindi
cake - फोटो : instagram

वैसे केक ही नहीं व्हिप्ड क्रीम को और भी बेक की हुई चीजों पर टॉपिंग की तरह इस्तेमाल किया जाता है। बिस्कुट से लेकर कप केक और मफिंस के ऊपर अक्सर ही व्हिप्ड क्रीम की टॉपिंग लगी रहती है। तो चलिए जानें कैसे तैयार होगी व्हिप्ड क्रीम। 

Know How to Make Cake Whipped Cream at Home Recipe in Hindi
cake - फोटो : social media
व्हिप्ड क्रीम को बनाने की सामग्री

हैवी क्रीम (जो काफी ठंडी हो) इसे आप फ्रीजर में रखकर खूब ठंडा कर सकती हैं। साथ ही चाहिए चीनी, जो कि बारीक पिसी हो या फिर कंफेक्शनरी शुगर, वनीला एसेंस। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Know How to Make Cake Whipped Cream at Home Recipe in Hindi
cake
व्हिप्ड क्रीम बनाने की विधि

व्हिप्ड क्रीम बनाने के लिए सबसे पहले जिस बाउल में क्रीम बनाना है उसे फ्रिज में डालकर ठंडा कर लें। फिर किसी बड़े बर्तन में ढेर सारी बर्फ लेकर उस पर ठंडे बाउल को रखें। इसमे क्रीम डालकर ठंडे व्हिस्कर से फेंटे। इसे तबतक फेंटे जब तक कि क्रीम सॉफ्ट ना हो जाए। फिर इस क्रीम में पिसी चीनी डालकर फेंटे। 

विज्ञापन
Know How to Make Cake Whipped Cream at Home Recipe in Hindi
cake
क्रीम को फेंटते हुए देखें कि जब क्रीम हल्की होकर दोगुनी हो जाए। तो इसे फेंटना बंद कर दें। अच्छी तरह से फेंटी हुई क्रीम में शेप बनने लगता है। साथ ही बाउल उल्टा करने पर भी ये क्रीम गिरे नहीं और बिल्कुक जम जाए। बस तैयार है व्हिप क्रीम। इसे आप केक के साथ ही मफिंस और कप केक पर लगा सकती हैं।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed