फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Recipe: भूख लगी तो फटाफट तैयार करें चने की दाल संग पुलाव, स्वाद भी होगा लाजवाब

Sat, 30 Jul 2022 05:26 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sat, 30 Jul 2022 05:26 PM IST
विज्ञापन
How To Make Chana Dal Pulao Know Recipe Ingredients In Hindi
पुलाव - फोटो : Facebook/Swasthi's Recipes

कई बार भूख इतने जोरों की लगी होती है कि लंच या डिनर में कुछ फटाफट बनाने का मन करता है। अगर आपके साथ भी ऐसी स्थिति है तो चने के दाल संग पुलाव बनाकर तैयार करें। ये पुलाव ना केवल पेट भरेगा बल्कि टेस्टी भी होगा। साथ ही इसे बनाने के लिए बहुत सारी सामग्री की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। तो चलिए जानें कैसे बनेगा चना दाल पुलाव।

How To Make Chana Dal Pulao Know Recipe Ingredients In Hindi
दाल रेसिपी - फोटो : Istock
चना दाल का पुलाव बनाने की सामग्री

दो कप चावल, एक चने की दाल, देसी घी, जीरा, एक टुकड़ा दालचीनी, पांच से छह छोटी इलायची, लौंग, दो प्याज कटे हुए, हरी मिर्च, अदरक का टुकड़ा, नमक स्वादानुसार।

How To Make Chana Dal Pulao Know Recipe Ingredients In Hindi
पुलाव
चना दाल पुलाव को बनाने की विधि

चना दाल पुलाव बनाने के लिए सबसे पहले चावल और दाल को अच्छे से धो लें। फिर इन दोनों को अच्छी तरह से पानी में भिगोकर पंद्रह मिनट के लिए छोड़ दें। अब कूकर में देसी घी डालें और गर्म करें। जब घी गर्म हो जाए तो उसमे जीरा चटकाएं। फिर इसके साथ दालचीनी और इलायची को डालें। साथ में लौंग भी डाल दें। जब ये तीनों चीजें भुन जाएं तो बारीक कटे प्याज को डाल दें। जब प्याज थोड़ा सा भुनने लगे तो इसमे अदरक और हरी मिर्च को बारीक काटकर डाल दें। इन सारी चीजों को सुनहरा होने तक भूनें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
How To Make Chana Dal Pulao Know Recipe Ingredients In Hindi
चावल - फोटो : सोशल मीडिया।

फिर इसमे चने की दाल को डालकर भूनें। चने की दाल को पानी से निकालकर छान लें। जिससे कि सारा पानी निथर जाए। चने की दाल को अच्छे से भूनकर दो कप पानी के साथ रखें। कूकर में ढक्कन लगाकर एक सीटी आने तक पकाएं। जब ढक्कन खुल जाए तो इसमे चावल डालकर पानी की मात्रा को बढ़ा दें। फिर इसे लगभग दो सीटी आने तक पकाएं। सीटी आने के बाद गैस बंद कर दें और कूकर को ठंडा होने दें।

विज्ञापन
How To Make Chana Dal Pulao Know Recipe Ingredients In Hindi
पुलाव - फोटो : Social media

जब कूकर ठंडा हो जाए को पुलाव को देखें। ये खिला-खिला और सुगंधित बनकर तैयार होगा। साथ ही इसके चने की दाल भी पककर मिक्स हो चुकी होगी। बस तैयार गर्मागर् पुलाव को हरी चटनी और रायते के साथ सर्व करें। अगर आप चाहे तो इसे ऐसे ही खा सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed