{"_id":"5ad08f794f1c1b533d8b4f02","slug":"know-how-mouth-ulcer-can-be-cured-with-gulkand-or-rose-petal-jam","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गर्मियों में हर बीमारी को छूमंतर कर देगी रसोई में रखी ये घरेलू चीज, जानिए बनाने का सही तरीका","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
गर्मियों में हर बीमारी को छूमंतर कर देगी रसोई में रखी ये घरेलू चीज, जानिए बनाने का सही तरीका
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 16 Apr 2018 09:05 AM IST
विज्ञापन
गर्मियों में अगर आपको भी मुंह के छालों की शिकायत रहती है तो गुलकंद आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। यह न सिर्फ मुंह के छालों को ठीक करने में मदद करता है बल्कि आपके मोटापे को भी कम करता है। आइए जानते हैं इसके अनेक फायदों के बारे में इसे बनाने की सही विधि के साथ ।
गुलकंद में मौजूद विटामिन सी, ई और बी की वजह से व्यक्ति को लू से राहत मिलती है। इसमें शरीर को ठंडक पहुंचाने वाले गुण होते हैं, जिससे गर्मियों में शरीर ठंडा रहता है। गुलाब की पंखुड़ियों से बनने वाला गुलकंद ना केवल खाने में स्वादिष्ट लगता है बल्कि यह आपके स्वास्थ्य के लिये भी काफी अच्छा होता है। आइए सबसे पहले जानते है इसे कैसे बनाया जाता है।
गुलकंद बनाने का तरीका
200 ग्राम गुलाब की पंखुडियां
100 ग्राम पिसी शक्कर
1 टीस्पून पिसी छोटी इलायची
1 टीस्पून पिसी सौंफ
बनाने की विधि-
गुलाब की पंखुडियों को धो लें और फिर किसी कांच के बर्तन में ढंक कर रख दें। अब इस जार में पिसी शक्कर मिलाएं। इसके बाद इसमें पिसी इलायची और सौंठ डाल कर 10 दिन के लिये धूप में रख दें। इसे बीच बीच में चलाती रहें। जब आपको लगे कि पंखुडियां गल चुकी हैं तो समझ जाइए कि आपका गुलकंद तैयार हो चुका है।

मुंह के छाले
आपके मसूड़ों में सूजन रहती है तो सुबह-शाम एक-एक चम्मच गुलकंद खाएं। इससे मसूड़ों की सूजन या खून आने की समस्या दूर हो जाती है। साथ ही गुलकंद खाने से मुंह के छाले भी दूर होते हैं।
आपके मसूड़ों में सूजन रहती है तो सुबह-शाम एक-एक चम्मच गुलकंद खाएं। इससे मसूड़ों की सूजन या खून आने की समस्या दूर हो जाती है। साथ ही गुलकंद खाने से मुंह के छाले भी दूर होते हैं।
विज्ञापन
वजन कम करने में मददगार
गुलाब में लैक्सेटिव और ड्यूरेटिक गुण होते हैं जो कि मेटाबॉलिज्म को तेज करते हैं। अगर आपको वजन कम करना है तो रोजाना गुलाब की 20 पंखुड़ियां पानी में उबालें और छान कर उसमें शहद मिलाएं और दिन में दो बार पिएं।