फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

माइक्रोवेव में इन चीजों का ना करें इस्तेमाल, खतरे में पड़ सकती है जान

Mon, 28 Jan 2019 03:31 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत राय Updated Mon, 28 Jan 2019 03:31 PM IST
विज्ञापन
know about the safety during use of microwave oven
Microwave oven

मोइक्रोवेव का इस्तेमाल अब घरों के साथ-साथ ऑफिस में भी होता है, लेकिन माइक्रोवेव का इस्तेमाल करते वक्त कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए, क्योंकि इसे सही तरीके से इस्तेमाल ना करना आपके लिए जोखिम भरा हो सकता है। विशेष रूप से बच्चे यदि इसका इस्तेमाल करते हैं तो आपको अलर्ट होने की जरूरत है। ऐसे में कई बातों का ध्यान रखना चाहिए ताकि कोई दुर्घटना न घट सके। वैसे तो कामकाजी महिलाओं के लिए माइक्रोवेव एक अच्छी चीज है, लेकिन इसका इस्तेमाल भी सही तरीके से होना चाहिए। आइए जानते हैं कि किस तरह माइक्रोवेव का इस्तेमाल करते वक्त किस तरह की सावधानी बरतें। 

know about the safety during use of microwave oven
microwave types

माइक्रोवेव का इस्तेमाल करते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि माइक्रोवेव में मेटल के बर्तनों का इस्तेमाल न करें। साथ ही यह भी ध्यान रखिए कि जिन चीजों को बनाने में ज्यादा पानी का इस्तेमाल होता है, उन्हें माइक्रोवेव में न बनाना ही बेहतर है। 

know about the safety during use of microwave oven
zxc - फोटो : Getty Images

माइक्रोवेव में रोटी गरम करते समय रोटी पर से फॉयल पेपर जरूर हटा लें। सावधानी के लिए माइक्रोवेव को गैस से दूर रखें। माइक्रोवेव में हमेशा माइक्रोवेव  बर्तनों का ही इस्तेमाल करें। यह भी ध्यान रखें कि जब माइक्रोवेव ता इस्तेमाल हो रहा हो तब इसे ऊपर कुछ भी न रखा हो। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
know about the safety during use of microwave oven
microwave

माइक्रोवेव में अगर सब्जी बना रहे हैं तो इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काटें। इसके अलावा अगर माइक्रोवेव में खाना गर्म कर रहे हैं तो खाने को माइक्रोवेव के बर्तन में एक समान कर रखें। यानी सतह बराबर कर लें ताकि खाना अच्छे से पक सके या गर्म हो सके। माइक्रोवेव में प्लास्टिक, पेपर, चाइना क्रॉकरी आदि का उपयोग न करें।

विज्ञापन
know about the safety during use of microwave oven
f
अगर कभी खाना पकाते समय माइक्रोवेव के अंदर आग लग जाए तो तुरंत स्विच बंद कर दें। साथ ही माइक्रोवेव का तार भी निकाल दें और ओवन का दरवाजा बंद ही रहने दें।माइक्रोवेव की सफाई नुकीली या धारदार चीजों से न करते हुए नर्म कपड़े या प्लास्टिक स्टिक से करें। माइक्रोवेव को कभी खाली न चलाएं। अगर माइक्रोवेव की टेस्टिंग करनी हो तो उसमें पहले कुछ चीज रखें फिर चलाएं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed