मीठा खाने का शौकीन हर कोई होता है और जब मीठे में जलेबी हो तो भला कौन मना कर सकता है। अगर आप मीठे के नाम पर गुजिया, मालपुआ से बोर हो गए हैं तो इस बार घर पर ही जलेबी बनाएं। लेकिन ट्विस्ट के साथ जो आपके मुंह में जाते ही घुल जाएगी। जलेबी को दूध या रबड़ी के साथ सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है।
सामग्री
जलेबी बनाने के लिए सबसे पहले आप मैदा 3 कप, दही 1 कप, कॉर्न फ्लार आधा कप, चीनी 3 कप, केसर चुटकी भर, इलायची पाउडर 3 चम्मच, घी 4 चम्मच, बेकिंग सोडा 2 चम्मच, ऑइल 4 कप, पानी 4 कप, रोज एसेंस 4 चम्मच, फूड कलर 2 ड्रॉप, दूध आधा कप ले लें।
विधि
इस रेसिपी को तैयार करने के लिए सबसे पहले जलेबी का बैटर तैयार करें। उसके बाद एक कटोरा लें और उसमें मैदा, कॉर्न फ्लॉर, बेकिंग सोडा, घी और ऑरेंज फूड कलर को अच्छी तरह से मिला लें। इसके बाद बैटर को गाढ़ा बनाने के लिए इसमें जरूरत के हिसाब से दही और पानी डालें। इसको तब तक अच्छी तरह से मिलाएं जब तक बैटर की कंसिस्टेंसी थिक ना हो जाए। फिर इसे 8 घंटे के लिए या रात भर खमीर उठाने के लिए छोड़ दें।
चीनी की चाशनी बनाने के लिए एक पैन में पानी गर्म करें और उसमें चीनी डालें। इस तब तक उबालते रहे जब तक चाशनी गाढ़ी ना हो जाए। चाशनी को गैस पर से उतारकर उसमें केसर, इलायची पाउडर और एसेंस मिलाएं।
अब एक कढ़ाई में तेल गर्म करें और एक ट्रेक को बटर पेपर या फॉइल से लाइन कर लें। फिर एक मलमल के कपड़े में जलेबी का बैठर डालें और कपड़े में छोटा सा छेद करें। अब गर्म तेल में जलेबी का शेप बनाएं और तब तक फ्राई ना करें जब तक वह सुनहरे रंग की ना हो जाए। अब पेपर टॉवल में जलेबी को रखें ताकि एक्स्ट्रा तेल ना निकल जाए। फिर जलेबी को चाशनी में दो से तीन मिनट तक डालकर रखें। इसके बाद जलेबी को बटर पेपर में जलेबी को चाशनी से निकाल कर रखें। आपकी जलेबियां तैयार हैं।