फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kitchen Tips and Tricks: चिपचिपे हो गए हैं रसोई के डिब्बे? चायपत्ती की मदद से यूं करें साफ

Fri, 17 Mar 2023 12:40 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 17 Mar 2023 12:40 PM IST
विज्ञापन
Kitchen Tips and Tricks: How to Clean Sticky Kitchen Storage Plastic Containers with Tea Leaves
चायपत्ती - फोटो : istock

Kitchen Tips and Tricks: हर किसी महिला के लिए उनके घर की रसोई काफी अहम होती है। जिसे वो काफी जतन से सजाती हैं और उसमे बड़े प्यार से खाना बनाती हैं। भले ही रसोई की कितनी भी सफाई कर ली जाए पर कुछ-कुछ दिनों में ही रसोई में रखे डिब्बे चिपकने लगते हैं। उनपर तेल की एक अजीब सी परत जमा हो जाती है। अगर इन पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया जाए तो डिब्बों पर चिकनाई की एक परत जमा हो जाती है। जिसे निकालने के लिए घंटो तक हाथ से घिसाई करनी पड़ती है।



अगर आपकी रसोई में भी ऐसे डिब्बे हैं तो ये खबर आपके लिए है। इन डिब्बों को आसानी से साफ करने के लिए आज हम आपको एक नुस्खा बताने जा रहे हैं। इसके लिए आपको सिर्फ चायपत्ती की जरूरत है। आप इस्तेमाल की हुई चायपत्ती से डिब्बों की चिकनाई हटा सकती हैं। इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।

Kitchen Tips and Tricks: How to Clean Sticky Kitchen Storage Plastic Containers with Tea Leaves
चायपत्ती - फोटो : iStock

ऐसे करें इस्तेमाल 

लोग बची हुई चायपत्ती को या तो फेंक देते हैं या फिर पेड़-पौधों में डाल देते हैं। पर इसके इस्तेमाल से आप चिपचिपे डिब्बों को भी साफ कर सकते हैं। इसके लिए हमें चाय बनाने के बाद बची हुई चायपत्ती की जरूरत होगी। इतना ही नहीं चिकने बर्तनों को साफ करने के लिए भी आपको बची हुई चायपत्ती की जरूरत पड़ेगी। 

Kitchen Tips and Tricks: How to Clean Sticky Kitchen Storage Plastic Containers with Tea Leaves
ऐसे धोएं चिपचिपे बर्तन - फोटो : istock

ऐसे धोएं चिपचिपे डिब्बे

  • सबसे पहले चाय बनाने के बाद बची हुई चायपत्ती को एक पतीले में दोबारा उबाल लें। 
  • अब इस पानी को छानने के बाद इस में दो चम्मच लिक्विड डिशवॉशर डालें।
  • इस पानी से आप चिपचिपे डिब्बों और बर्तनों को धो सकती हैं। 
  • इस नुस्खे की मदद से आपके बर्तन एक दम धुल जाएंगें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kitchen Tips and Tricks: How to Clean Sticky Kitchen Storage Plastic Containers with Tea Leaves
इस तरह की चीजों को भी करें साफ  - फोटो : istock

इस तरह की चीजों को भी करें साफ 

चायपत्ती का इस्तेमाल सिर्फ गार्डनिंग के लिए नहीं किया जाता। इससे डिब्बों के साथ-साथ कई तरह के बर्तनों को साफ कर सकते हैं। कांच के बर्तनों में से दाग और चाप हटाने के लिए चायपत्ती का इस्तेमाल किया जा सकता है। 

विज्ञापन
Kitchen Tips and Tricks: How to Clean Sticky Kitchen Storage Plastic Containers with Tea Leaves
ऐसे धोएं कांच के बर्तन - फोटो : pixabay

ऐसे धोएं कांच के बर्तन

इसके लिए पहले की तरह ही सबसे पहले चाय बनाने के बाद बची हुई चायपत्ती को एक पतीले में दोबारा उबाल लें। अब इस पानी को छानने के बाद इस में दो चम्मच लिक्विड डिशवॉशर डालें। इस पानी से आप कांच के बर्तन धो सकती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed