फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Recipe Of The Day: प्याज-टमाटर का मसाला जल जाएं तो अपनाएं ये तरीके, सब्जी का स्वाद नहीं होगा खराब

Sun, 11 Sep 2022 11:41 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 11 Sep 2022 11:41 AM IST
विज्ञापन
Kitchen Hacks Burn Onion Tomato Masala Gravy in Hindi
सब्जी मसाला जल जाने पर स्वाद ऐसे करें ठीक - फोटो : istock

Kitchen Hacks: भारतीय रसोई मसालों और तड़के से भरपूर होती हैं। दाल से लेकर सब्जी तक बनाने के लिए मसालों का इस्तेमाल होता है। लहसुन, प्याज, टमाटर की ग्रेवी गाढ़ी और लजीज बनती है। वहीं अन्य सब्जी मसालों जैसे हल्दी, गरम मसाले, धनिया आदि से सब्जी का स्वाद बढ़ जाता है। अगर खाने में तेल मसालों का अनुपात बराबर हो तो खाना लजीज बनता है। जो लोग रोजाना खाना बनाते हैं, उन्हें तेल मसाले का सही अनुपात पता होता है लेकिन कभी कभी किचन में जाने वालों के साथ मसालों के इस्तेमाल में गड़बड़ हो सकती है। खाना बनाते समय तेल मसाले ज्यादा या कम होने पर खाने का स्वाद बिगड़ सकता है। वहीं कई बार खाना बनाते समय मसालों को अधिक भूनने पर वह जल जाते हैं। ऐसे में कुछ तरीकों को अपनाकर खाने का स्वाद और खुशबू दोनों का बढ़ाया जा सकता है।

Kitchen Hacks Burn Onion Tomato Masala Gravy in Hindi
पैन को खुरचे नहीं - फोटो : istock

पैन को खुरचे नहीं

खाना बनाते समय अगर मसाला, ग्रेवी या दाल व सब्जी जल जाए तो वह बर्तन में चिपक जाती है। जल्दबाजी में लोग मसाला जलता देख उसे बर्तन से खुरचने लगते हैं ताकि वह बर्तन में चिपके नहीं। ऐसे में पतीले में नीचे की ओर जला मसाला पूरे खाने में मिक्स हो जाता है और खाने का स्वाद व खुशबू बिगाड़ देता है। इसलिए खाना बनाते समय अगर सब्जी या मसाला जलकर बर्तन के तले में चिपक जाए तो उसे खुरचने की गलती न करें। बिना जला हिस्सा बिना खुरचे दूसरे बर्तन में निकाल लें।

Kitchen Hacks Burn Onion Tomato Masala Gravy in Hindi
आलू का इस्तेमाल - फोटो : Istock

आलू का इस्तेमाल

सब्जी मसाला या प्याज-टमाटर का मसाला भूनते समय थोड़ा भी जल जाए तो पूरा खाना महकने लगता है। जले मसाले से स्वाद भी खराब हो जाता है। इसलिए मसाला भूनते समय जलने लगे तो कच्चे आलू को छीलकर उसे मसाले में मिला लें। कुछ देर धीमी आंच पर पकाएं। 10 मिनट बाद आलू को बाहर निकाल लें। आलू कड़वे और जले स्वाद को अब्सॉर्ब कर लेता है। आलू के कारण सब्जी और ग्रेवी का जला मसाला एकदम ठीक हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kitchen Hacks Burn Onion Tomato Masala Gravy in Hindi
दूध और दही का इस्तेमाल - फोटो : iStock

दूध और दही का इस्तेमाल

सब्जी या ग्रेवी का मसाला जलने के कारण बर्तन में चिपकने लगे तो दूध, दही या क्रीम का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह जले मसाले की गंध को छुपाता है और स्वाद भी बेहतर बनाता है। सब्जी मसाला जल रहा हो तो तुरंत बर्तन में दो चम्मच दही, दूध या क्रीम मिला लें और बिना चलाए दो से तीन मिनट तक पकाते रहें। फिर ग्रेवी को धीरे धीरे चलाएं। इससे जले मसाले का फ्लेवर और स्वाद खाने में नहीं आएगा।

विज्ञापन
Kitchen Hacks Burn Onion Tomato Masala Gravy in Hindi
घी का इस्तेमाल - फोटो : iStock

घी का इस्तेमाल

अगर सब्जी का मसाला या दाल का तड़का हल्का जल गया हो और खाने में जलने की महक आए तो एक दो चम्मच देसी घी मिला लें। देसी घी की महक जले हुए खाने की खुशबू को छुपा लेती है और खाने का स्वाद भी बढ़ाती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed