फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raksha Bandhan Special Food: रक्षाबंधन के मौके पर सुबह के नाश्ते से लेकर डिनर तक में बनाएं ये पकवान

Sat, 09 Aug 2025 07:39 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sat, 09 Aug 2025 07:39 AM IST
सार

Raksha Bandhan Special Food Menu: यदि राखी के मौके पर आप सुबह के नाश्ते से लेकर रात के खाने तक में कुछ खास बनाना चाहती हैं तो यहां उसके कुछ विकल्प आपको दिए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Raksha Bandhan Special Food Menu Festive Recipes from Breakfast to Dinner
रक्षाबंधन के मौके पर सुबह के नाश्ते से लेकर रात के डिनर तक में बनाएं ये पकवान - फोटो : Adobe stock

Raksha Bandhan Special Food Menu: सावन के वैसे तो कई त्योहार आते हैं, लेकिन इस महीने के आखिर में रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन का इंतजार हर भाई-बहन सालभर करते हैं। जहां एक तरफ राखी के दिन बहनें अपनी भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं तो वहीं भाई उन्हें रक्षा के वचन के साथ ढेर सारे तोहफे देते हैं। इसके अलावा बहनें अपने भाइयों के लिए खूब तरह की मिठाइयां और पकवान तैयार करती हैं।



अगर आप भी अपने भाई के लिए कुछ खास तैयार करना चाहती हैं तो यहां कुछ विकल्प दिए जा रहे हैं। यहां सुबह के नाश्ते से लेकर रात के खाने तक में बनाने के लिए पकवानों के विकल्प हम आपको बताने जा रहे हैं। 

Raksha Bandhan Special Food Menu Festive Recipes from Breakfast to Dinner
सुबह के नाश्ते में बनाएं कचोड़ी और सब्जी - फोटो : instagram
सुबह के नाश्ते में बनाएं कचोड़ी और सब्जी

कचौड़ी और सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले मैदे में तेल, नमक मिक्स करके आटा गूंथ लें। अब इस आटे को सेट होने के लिए कम से कम आधे घंटं ऐसे ही रखें। तब तक इसका मसाला तैयार करें। उसके लिए भिगी हुई पिसी मूंग दाल मसाले डालकर भूनें और फिर इसे भी ठंडा कर लें। ठंडा होने के बाद आटे की लोई की लोई बनाकर इसमें स्टफिंग भरें और कचौड़ियां तल लें।

 
Raksha Bandhan Special Food Menu Festive Recipes from Breakfast to Dinner
सुबह के नाश्ते में बनाएं कचोड़ी और सब्जी - फोटो : instagram
अब बारी है सब्जी बनाने की तो उसके लिए कढ़ाई में तेल डालकर उसमें मसाले भूनें। मसाले भुनने के बाद टमाटर का पेस्ट डालें और बाकी मसाले डाल लें। आखिर में उबले आलुओं को मैश करके पकाएं। 10 मिनट पकाने के बाद हरा धनिया डालें और गैस बंद कर दें। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Raksha Bandhan Special Food Menu Festive Recipes from Breakfast to Dinner
लंच में तैयार करें वेज थाली - फोटो : Freepik
लंच में तैयार करें वेज थाली

यदि आप वेज थाली तैयार करने की सोच रही हैं तो ये लंच के लिए सबसे बेहतर विकल्प है। इसमें आप दाल मखनी, कढ़ाई पनीर, रायता, नान, पुलाव और मिक्स वेज बनाकर तैयार कर सकती हैं। कोई भी वेज थाली मिठाई के बिना पूरी नहीं होती, इसलिए इसमें गुलाब जामुन भी रखें। चाहें तो गुलाब जामुन बाजार वाले भी ले सकती हैं। 
विज्ञापन
Raksha Bandhan Special Food Menu Festive Recipes from Breakfast to Dinner
शाम का नाश्ता - फोटो : instagram

शाम का नाश्ता

शाम के 4 बजे हल्की भूख लगना तो तय होता है। इसके लिए आप चाहें तो भेलपुरी या फिर पापड़ी चाट तैयार कर सकती हैं। ये दोनों चीजें बनाना काफी आसान होता है। खासतौर पर अगर बात करें भेलपुरी की तो इसे तो आप बिना ज्यादा मेहनत के झटपट तैयार कर सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed