फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण को खुश करने के लिये बनाएं उनका मनपसंद भोग

Thu, 30 Aug 2018 12:31 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 30 Aug 2018 12:31 PM IST
विज्ञापन
janmashtami 2018 Traditional Prasad of Dhaniya Panjiri Barfi Recipe
dhaniya ki barfi
जन्माष्टमी के दिन पारंपिक रूप से प्रसाद में धनिये की पंजीरी और धनिये की बर्फी बनाई जाती है। भगवान कृष्ण को प्रिय धनिये की बर्फी स्वादिष्ट के साथ-साथ पौष्टिक भी होती है। खास बात यह है कि इसे आप व्रत में भी खा सकते हैं। आइए जानते हैं भगवान कृष्ण को खुश करने के लिए उनके प्रिय भोग बनाने की विधि...
janmashtami 2018 Traditional Prasad of Dhaniya Panjiri Barfi Recipe
dhaniya barfi
धनिया बर्फी बनाने की सामग्री:
धनियां पाउडर - 1 कप
नारियल चूरा - 1 कप
चीनी - 1 कप
खरबूजे के बीज - 1/4 कप
छोटी इलाइची - 4
देशी घी - 2 टेबल स्पून
janmashtami 2018 Traditional Prasad of Dhaniya Panjiri Barfi Recipe
dhaniya ki barfi
धनिया बर्फी बनाने की विधि
सबसे पहले पैन में दो टेबल स्पून घी डालकर गर्म कर लीजिए। घी के गर्म होने पर उसमें धनिया पाउडर डाल कर मध्यम आंच पर भूनें। भुना हुआ धनिये को निकालकर ठंडा होने के लिए रख लीजिए। अब पैन में नारियल बूरा डालकर एक मिनट चलाके हुए हल्के से भून लीजिए। अब भूने हुए नारियल पाउडर को भी दूसरे प्याले में निकाल लीजिये।
विज्ञापन
विज्ञापन
janmashtami 2018 Traditional Prasad of Dhaniya Panjiri Barfi Recipe
dhaniya ki barfi
अब खरबूजे के बीज पैन में डालिये और लगातार चलाते हुये बीज फूलने तक भून लीजिये भुने बीज प्याले में निकाल लीजिये। इसके बाद एक पैन में चाशनी बनानी शुरू करें। इसके लिए सबसे पहले पैन में चीनी और आधा कप पानी डालिये और कुछ देर तक पकाइए।
विज्ञापन
janmashtami 2018 Traditional Prasad of Dhaniya Panjiri Barfi Recipe
dhaniya barfi
चाशनी में भुना धनियां पाउडर, नारियल चूरा, इलाइची पाउडर और बीज डालकर मिलाइये और मिलाते हुये तब तक पका लीजिये जब तक कि मिश्रण कनिसिसटेन्सी जमने वाली न हो जाए। अब एक प्लेट में घी लगाकर चिकना कीजिए। तैयार हुए मिश्रण को एक समान फैला दीजिए। बर्फी जमने के बाद उसे काट लीजिए। आपका भोग बनकर तैयार है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed