फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या बासी खाने के कीटाणु माइक्रोवेव में गर्म करने से मर जाते हैं?

Wed, 22 Apr 2020 05:38 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Wed, 22 Apr 2020 05:38 PM IST
विज्ञापन
is microwave disinfect all virus and bacteria from food

इंसान ने हर दिन विज्ञान में तरक्की कर एक से बढ़कर एक उपकरण बनाए। जिनसे कि इंसानों के काम में मदद मिल सके। जिसमें एक उदाहरण माइक्रोवेव भी है। जिसे आजकल लोग समय बचाने के लिए खाना गर्म करने तो कुछ नए पकवान बनाने के लिए करते हैं। लेकिन कभी आपने सोचा है कि क्या माइक्रोवेव में खाना गर्म करना सेहत के लिए सुरक्षित है भी या नहीं? तो आगे की स्लाइड में जानिए माइक्रोवेव में खाना गर्म करने से कीटाणु मरते हैं या नहीं।

is microwave disinfect all virus and bacteria from food
कहा जाता है कि खाना अगर दो से तीन घंटे पहले बना है तो उसे गर्म करने के बाद ही खाएं क्योंकि ऐसा खाना बासी खाने की श्रेणी में आ जाता है। इस तरह के भोजन में कीटाणु का पनपना शुरू हो जाता है। लेकिन क्या इस तरह के खाने को माइक्रोवेव में गर्म करके खाना सही है। इस बारे में कई सारे शोध हो चुके हैं। जिसमें माइक्रोवेव के इस्तेमाल के बारे में संशय को दूर करने की कोशिश की गई थी।
is microwave disinfect all virus and bacteria from food

2007 में अमेरिका के एक विश्वविद्यालय में हुए शोध में टेस्ट किया गया कि क्या गर्म करने पर माइक्रोवेव कीटाणुआों और वायरस को मारता है। इस टेस्ट को पूरा करने के लिए शोधकर्ताओं ने एक गंदे स्पंज को लिया जिसे अपशिष्ट जल में भिगोया गया था। जिसमें फेकल बैक्टीरिया और दूसरे वायरस भी थे। इस गंदे स्पंज में कुछ इतने खतरनाक बीजाणु थे जिन्हें मारने के लिए गर्मी, केमिकल और रेडिएशन भी काफी नहीं होते हैं।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
is microwave disinfect all virus and bacteria from food

इस स्पंज को माइक्रोवेव के तेज तापमान में दो मिनट के लिए रखा गया। जिससे 99 प्रतिशत जीवाणु वायरस और बैक्टीरिया मर गए। वहीं बेसिलस सेरेस बीजाणु को मारने के लिए चार मिनट तक लग गए। इस टेस्ट से ये निष्कर्ष निकला कि माइक्रोवेव कीटाणुओं को मारने में सक्षम है।



 
विज्ञापन
is microwave disinfect all virus and bacteria from food

हालांकि शोध में भले ही सारे कीटाणु मर गए हों लेकिन ये माइक्रोवेव के तापमान पर भी निर्भर करता है। साथ ही इसके, खाने का हर तरफ से गर्म होना भी बहुत जरूरी है। अगर माइक्रोवेव में खाना चारों तरफ से गर्म नहीं होगा तो खाने में मौजूद वायरस और बैक्टीरिया मरेंगे नहीं। इसलिए माइक्रोवेव में खाना गर्म करना हमेशा पूरी तरह से सुरक्षित नहीं रहता और इसमें रोगाणु जिंदा बचे रह जाने के चांस रहते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed