फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Independence Day 2025: स्वतंत्रता दिवस पर है छुट्टी तो परिवार के लिए तैयार करें खास ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर

Fri, 15 Aug 2025 12:04 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 15 Aug 2025 12:04 AM IST
सार

Independence Day 2025: 15 अगस्त का दिन सिर्फ झंडा फहराने और देशभक्ति गीत गाने के लिए ही नहीं, बल्कि परिवार के साथ खुशियां बांटने के लिए भी खास होता है। अगर इस साल स्वतंत्रता दिवस पर छुट्टी है तो क्यों न घर पर देशभक्ति के रंग से भरे स्पेशल ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर की तैयारी करें।

विज्ञापन
Independence Day Special Breakfast Ideas Lunch and Dinner Recipes In Hindi
tiranga thali - फोटो : instagram

Independence Day 2025: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रीय अवकाश होता है। स्कूल-काॅलेज और दफ्तरों में ध्वजारोहण के बाद छुट्टी हो जाती है। ऐसे में 15 अगस्त के दिन लोग परिवार के साथ घर पर बिताते हैं। दिल्ली के लाल किला से निकलने वाली परेड देखते हैं और इयर शो का आनंद उठाते हैं। हालांकि देश के गौरव का ये दिन मनाने के कई और तरीके हो सकते हैं। अगर आप परिवार के साथ आज घर पर समय बिता रहे हैं तो रसोई घर से भी देशभक्ति की सुगंध आनी चाहिए।



छुट्टी वाले दिन तो अक्सर ही रोज से हटकर कुछ लजीज पकवान बनते हैं। खास मौकों पर डिश और भी स्पेशल हो जाती है। ऐसे में 15 अगस्त का दिन सिर्फ झंडा फहराने और देशभक्ति गीत गाने के लिए ही नहीं, बल्कि परिवार के साथ खुशियां बांटने के लिए भी खास होता है। अगर इस साल स्वतंत्रता दिवस पर छुट्टी है तो क्यों न घर पर देशभक्ति के रंग से भरे स्पेशल ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर की तैयारी करें।
 

Independence Day Special Breakfast Ideas Lunch and Dinner Recipes In Hindi
Tricolor Dhokla and Idli - फोटो : instagram

नाश्ता बनाएं तिरंगा स्टाइल 
 

सुबह के नाश्ते में ऐसी डिश को शामिल करें,  जिसमें देशभक्ति का रंंग नजर आए। ब्रेकफास्ट देखकर ही परिवार के सभी लोग आजादी के जश्न को मनाने के लिए उत्साहित हो जाएं। 15 अगस्त को नाश्ते में आप तिरंगा स्टाइल में इडली बना सकते हैं। तिरंगा इडली में सिर्फ केसरिया और हरे रंग का फूड कलर मिलाना है। नारियल चटनी के साथ इसे सर्व करें। 

आप चाहें तो पालक पराठा या चूकंदर पराठा और गाजर का हल्का अचार परोस कर तिरंगा थीम ब्रेकफास्ट में शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा केसरिया मिल्कशेक भी नाश्ते में बनाया जा सकता है।  आप तिरंगा सैंडविच भी बना सकती हैं।

Independence Day Special Breakfast Ideas Lunch and Dinner Recipes In Hindi
tiranga thali - फोटो : instagram

दोपहर का पारंपरिक भोजन 

15 अगस्त पर लंच में पनीर बटर मसाला और हरी सब्जी की करी बनाई जा सकती है। इन सब्जियों को तिरंगा पुलाव के साथ परोसेंगी तो खाने के स्वाद के साथ रंगत से भी दिल जीत लेंगी। साथ में रायता और पापड़ भी सर्व करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Independence Day Special Breakfast Ideas Lunch and Dinner Recipes In Hindi
Tiranga Sandwich - फोटो : instagram

रात का हल्का और हेल्दी खाना 
 

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रात में कुछ लजीज लेकिन हेल्दी परोसा जा सकता है। आप मिक्स वेजीटेबल सूप बना सकते हैं। चाहें तो परिवार के साथ डिनर में हलवा या फ्रूट कस्टर्ड का स्वाद चख सकते हैं। तिरंगा सलाद 15 अगस्त के खाने में देसी तड़का लगाने जैसा होगा। साथ में मल्टीग्रेन रोटी और मिक्स वेज सब्जी बना सकते हैं।

विज्ञापन
Independence Day Special Breakfast Ideas Lunch and Dinner Recipes In Hindi
Tiranga Barfi - फोटो : instagram

ड्रिंक्स से मिठाई तक 

स्नैक्स और लंच व डिनर रेसिपी के अलावा अपनी ड्रिंक्स और डेजर्ट में भी तिरंगा थीम अपना सकते हैं। हालांकि ये तिरंगा थीम जरूर नहीं कि ब्रेकफास्ट से लेकर लंच-डिनर सभी में अपनाएं। लेकिन विकल्प के लिए आप कीवी, आइसक्रीम और संतरे से शानदार हेल्दी तिरंगा ड्रिंक आसानी से बना सकते हैं। मीठे में तिरंगा बर्फी बनाई जा सकती है और सभी को 15 अगस्त पर सर्व की जा सकती है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed