Independence Day 2023: हर साल 15 अगस्त के दिन भारत के लोग अपनी आजादी का जश्न बनाते हैं। इस साल हम सभी अपना 76वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस के दिन सभी जगह अलग-अलग तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। स्कूलों और दफ्तरों में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। घरों में भी महिलाएं बेहद ही अलग तरीके स्वतंत्रता दिवस मनाती हैं।
Independence Day 2023: इस स्वतंत्रता दिवस घर पर बनाएं तिरंगा पुलाव, जानें इसे बनाने का आसान तरीका
इस स्वतंत्रता दिवस आप अपने घर पर तिरंगा पुलाव बना सकती हैं। इसे बनाना बेहद आसान है।
तिरंगा पुलाव बनाने के लिए चाहिए ये सामान
3 कप बासमती चावल, 5-6 लौंग, 1 इंच दालचीनी का टुकड़ा, 3-4 छोटी इलायची, 1 बड़ी इलायची, 1 गाजर, जीरा आधा टीस्पून, 1 कप पनीर कद्दूकस किया हुआ, 1 कप घी, 3 हरी मिर्च, 2-3 लहसुन, अदरक का छोटा टुकड़ा, 1/2 कप हरी मटर, नमक स्वादानुसार,थोड़ा सा नारंगी रंग, 1 कप संतरे का रस, 1 कप प्याज कटे हुए, 50 ग्राम हरा धनिया, 1 टेबलस्पून नारियल कद्दूकस किया हुआ
सबसे पहले पकाएं सफेद चावल
तिरंगा पुलाव बनाने के लिए सबसे पहले आप सादा बासमती चावल को साधारण तरीके से पका लें। इसके बाद एक पैन में घी गर्म करें और उसमें कटे हुए प्याज डालकर गुलाबी होने तक फ्राई करें। प्याज में पनीर और हल्का सा नमक डालकर अच्छे से चलाएं। जब ये पकने लगे तो इसमें पके हुए चावल मिलाकर भून लें। जब ये पक जाए तो इसे साइड में रख दें।
ऐसे बनाएं नारंगी पुलाव
तिरंगा पुलाव बनाने के लिए आपको नारंगी पुलाव भी तैयार करना पड़ेगा। नारंगी पुलाव बनाने के लिए आपको एक पैन में घी गर्म करके कसे हुए गाजर डालकर पकाएं। जब ये पक जाए तो एक कप पहले से पके हुए चावल को डालकर भून लें। इसमें संतरे का रस, 1 कप पानी, नमक और 5-6 बूंद नारंगी रंग डालकर पकाएं। जब ये पक जाए तो इसको हटाकर साइड में रख दें।
हरा पुलाव तैयार करने की विधि
हरे रंग का पुलाव तैयार करने के लिए आपको बस हरा धनिया, नारियल, हरी मिर्च, अदरक और लहसुन को पीसकर पेस्ट तैयार करना है। इस पेस्ट को तैयार करने के बाद एक पैन में थोड़ा घी गर्म करें और इसमें जीरा और पेस्ट डालकर मिला लें। अब इसमें हरी मटर, नमक और 1 चम्मच पानी डालकर ढक्कन लगा दें और पकनें दें। जब ये पक जाए तो इसमें एक कप पके हुए चावल डालकर अच्छे से चलाएं।