{"_id":"602a4a508ebc3ee90924a7a0","slug":"if-your-partner-is-happy-then-these-methods-can-help-you","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"घर पर बिना ओवन के भी बन सकता है स्वादिष्ट और हेल्दी पिज्जा, जानें रेसिपी","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
घर पर बिना ओवन के भी बन सकता है स्वादिष्ट और हेल्दी पिज्जा, जानें रेसिपी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 28 Jul 2021 10:33 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हम घर पर कई तरह की खाने की चीजें बनाते हैं, जैसे समोसे, टिक्की, ब्रेड पकोड़े, मोमोज आदि। हम हर दिन कोशिश करते हैं कि खाने की कई ऐसी चीजें बनाए, जिन्हें खाकर हमारा दिल खुश हो जाए। लेकिन फिर भी एक चीज ऐसी है जिसे खाने के लिए लोग बाहर जरूर जाते हैं, और वो चीज है पिज्जा। लेकिन अगर हम कहें कि अब आप घर पर ही एक स्वादिष्ट पिज्जा बना सकते हैं, और वो भी बिना ओवन के, तो फिर आप क्या कहेंगे? अगर आपको यकीन नहीं आ रहा तो चलिए आपको बताते हैं कि आखिर आप घर पर ही बिना ओवन के कैसे पिज्जा तैयार कर सकते हैं। जो आपकी सेहत के लिए भी अच्छा हो सकता है।
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pixabay
सबसे पहले आपको बताते हैं कि आपको स्वादिष्ट और सेहत के लिए फायदेमंद पिज्जा बनाने के लिए क्या-क्या सामग्री चाहिए। इसके लिए आपको सबसे पहले दो कप मैदा चाहिए, एक कप का चौथा हिस्सा यानी एक चौथाई कप दही चाहिए, थोड़ा सा तेल चाहिए, आधा चम्मच आपको बेकिंग सोडा चाहिए, आधा चम्मच बेकिंग पाउडर चाहिए, नमक चाहिए और आपको चीनी भी चाहिए। इन सब चीजों की मदद से ही आप घर पर पिज्जा तैयार कर सकते हैं।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
अब जान लेते हैं बिना ओवन वाले पिज्जा को बनाने की विधि के बारे में। इसके लिए आपको सबसे पहले एक बर्तन में दही, मैदा, बेकिंग पाउडर, तेल, बेकिंग सोडा, नमक और चीनी डालनी है, और फिर इन सबको अच्छे से मिला लेना है। इसके बाद इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालें और आटे की तरह ही इसे गूंथकर नरम आटा तैयार कर लें। फिर इस पर तेल लगाएं, ताकि ये थोड़ा चिकना हो जाए और फिर इसे एक घंटे तक ऐसे ही छोड़ दें ताकि ये सेट हो जाए। इसके लिए आपको इसे अच्छे से ढककर रखना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
pizza base
- फोटो : istock
वहीं, जब एक घंटा हो जाए तो फिर इस आटे को हल्का मलें और फिर और चिकना कर लें। इसके बाद इसकी लोई बनाए और इस पर सूखा मैदा लगाकर इसे बेल लें। फिर आपको एक प्लेन प्लेट लेनी है और इस पर तेल लगाना है। वहीं, जो बेलकर आपने रोटी तैयार की है उसे इस पर रख लें और इस पर हल्के से छेद बना लें। इसके बाद आपको इस पिज्जा के बेस यानी रोटी पर पिज्जा सॉस लगाना है। ध्यान रहे इसे अच्छे से इस पर लगा लें ताकि स्वाद बराबर आ सके।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
फिर आपको इस पर अपने स्वादानुसार मोजरेला चीज डालना है। वहीं, आपने पिज्जा पर कई तरह की सब्जी देखी होगी। इसलिए आपको भी गाजर, शिमला मिर्च, प्याज, भुट्टे के दाने, मटर और काली मिर्च, चाट मसाला, चिली फ्लेक्स यानी लाल मिर्च के दानों को इस पिज्जा बेस पर डालना है। इसके बाद एक कढ़ाई को गर्म करें और उस पर अच्छी मात्रा में नमक डालें और इसके ऊपर एक स्टेंड रखकर इस पर पिज्जा वाली प्लेट को रखें। फिर इसे धीमी आंच पर 20 से 25 मिनट तक पकाएं। इसके बाद आपका बिना ओवन वाला स्वादिष्ट और हेल्दी पिज्जा तैयार है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।