फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hung Curd Recipes: हंग कर्ड से क्या-क्या पकवान बना सकते हैं ?

Fri, 09 May 2025 10:53 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 09 May 2025 10:53 AM IST
सार

यदि आपके पास काफी सारा दही रखा है तो उससे हंग कर्ड तैयार करें। हंग कर्ड से आप तमाम पकवान तैयार कर सकते हैं, जिनके बारे में हम आपको यहां बताने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Hung Curd Recipes Know What to Make with Hung Curd Easy and Healthy Dish Ideas
हंग कर्ड से क्या-क्या पकवान बना सकते हैं ? - फोटो : Adobe stock

Hung Curd Recipes: गर्मियों के मौसम में दही और दही से बनने वाले पकवानों के सेवन करने की सलाह दी जाती है। इसी के चलते लोग दही को अपने खाने में शामिल कर लेते हैं। पर, क्या आप जानते हैं कि दही को रायते के अलावा भी कई प्रकार से खाया जा सकता है। यहां हम आपको हंग कर्ड से कुछ पकवान बनाने के तरीके बताने जा रहे हैं।



दरअसल,  हंग कर्ड को दही से पानी निकालकर तैयार किया जाता है और इसमें क्रीमी टेक्सचर और हाई प्रोटीन कंटेंट होता है। इसलिए इसका सेवन शरीर के लिए काफी लाभदायक होता है। आइए आपको इससे बनने वाले पकवानों के बारे में बताते हैं। 

Hung Curd Recipes Know What to Make with Hung Curd Easy and Healthy Dish Ideas
दही कबाब - फोटो : instagram
दही कबाब

कबाब खाने में काफी स्वादिष्ट लगते हैं। पर, क्या आप जानते हैं कि आप हंग कर्ड की मदद से भी दही कबाब तैयार कर सकते हैं। इसके लिए हंग कर्ड में ब्रेड क्रम्ब्स, प्याज, हरी मिर्च, और मसालों के साथ मिलाकर कबाब तैयार किया जाता है। ये अंदर से काफी क्रीमी होता है तो वहीं बाहर से कुरकुरा। इसे हरी चटनी से साथ परोसें और लोगों का दिल जीतें। 

 
Hung Curd Recipes Know What to Make with Hung Curd Easy and Healthy Dish Ideas
पनीर रैप - फोटो : Adobe stock
पनीर रैप

कुछ हेल्दी और हैवी बनाने का प्लान कर रही हैं तो हंग कर्ड को मिंट, धनिया और मसालों के साथ मिक्स करके हेल्दी डिप तैयार करें। इस डिप का इस्तेमाल रैप्स और रोल्स में किया जा सकता है। खासतौर पर यदि आप पनीर रैप तैयार कर रहे हैं तो उसमें सबसे पहले हंग कर्ड से बनीं डिप लगाएं। इससे रोल और रैप का स्वाद कई गुना बढ़ जाएगा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Hung Curd Recipes Know What to Make with Hung Curd Easy and Healthy Dish Ideas
श्रीखंड - फोटो : Adobe stock
श्रीखंड

कुछ मीठा तैयार करना चाहती हैं तो श्रीखंड तैयार करें। इसे बनाने में आपको हंग कर्ड के साथ-साथ इलायची, केसर और ड्राय फ्रूट्स की जरूरत पड़ेगी। खासतौर पर अभी जब गर्मी का मौसम चल रहा है, तब तो ठंडा श्रीखंड आपके शरीर के साथ-साथ मन को भी खुश कर देगा। 

 
विज्ञापन
Hung Curd Recipes Know What to Make with Hung Curd Easy and Healthy Dish Ideas
दही पनीर टिक्का - फोटो : Instagram
दही पनीर टिक्का

दही पनीर टिक्का खाने में काफी स्वादिष्ट लगता है। इसे तैयार करने में हंग कर्ड का इस्तेमाल किया जाता है। पनीर को हंग कर्ड, बेसन और मसालों में मैरीनेट कर के ग्रिल किया जाता है। हंग कर्ड का गाढ़ापन मसाले को अच्छे से कोट करता है, जिससे स्वाद कई गुना बढ़ जाता है। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed