फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Recipe: बच्चों को टिफिन में दें वेजिटेबल मसाला टोस्ट, रेसिपी है आसान

Sun, 04 Sep 2022 06:49 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sun, 04 Sep 2022 06:49 PM IST
विज्ञापन
How to Make Vegetable Toast for School Tiffin Know Recipe in Hindi
टोस्ट - फोटो : Istock

बच्चों को रोज टिफिन में क्या दें। जिसे वो चाव से खाएं। इस सवाल से हर मां परेशान रहती है। क्योंकि बच्चों को मनपसंद खाना खिलाना मुश्किल काम लगता है। अगर आप भी इस तरह के सवाल से परेशान हैं। तो टिफिन में वेजिटेबल टोस्ट दे सकती हैं। इस टोस्ट में आप बच्चे के लिए हेल्दी सब्जियों को भरें। जिसे वो मजेदार और स्वादिष्ट तरीके से खा सके। तो चलिए जानें क्या है वेजिटेबल मसाला टोस्ट को बनाने की विधि।



 
How to Make Vegetable Toast for School Tiffin Know Recipe in Hindi
toast
वेजिटेबल मसाला टोस्ट को बनाने की सामग्री

मनचाही सब्जियां ( आप चाहें तो इस टोस्ट में कद्दू, लौकी को भी पकाकर इस्तेमाल में ला सकती हैं) इसके साथ उबले आलू, शिमला मिर्च, पत्तागोभी, टमाटर, प्याज, चाट मसाला, काली मिर्च पाउडर, नमक स्वादानुसार, बटर, थोड़ी सी मटर। 

How to Make Vegetable Toast for School Tiffin Know Recipe in Hindi
ब्रेड टोस्ट - फोटो : Istock
वेजिटेबल टोस्ट बनाने की विधि

सबसे पहले आलू को उबाल कर छील लें। साथ में जिस भी सब्जी को डालना है। उसे पकाकर रख लें। अब आलू के साथ सब्जियों को भी मैश कर लें। किसी पैन को गैस पर गर्म करें और बटर डालें। बटर जब पिघल जाए तो इसमे बारीक कटा प्याज डालकर भूनें। साथ में राई डालें। साथ में शिमला मिर्च भी डाल दें। उबले आलू और सब्जियों को डालकर भूनें। इसमे नमक स्वादानुसार और मिर्ची स्वादानुसार डालें। नींबू का रस डालकर अच्छे से मिक्स करें। गैस की आंच को बंद कर दें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
How to Make Vegetable Toast for School Tiffin Know Recipe in Hindi
टोस्ट - फोटो : Istock

ब्रेड की स्लाइस लेकर उस पर हरी चटनी या फिर बच्चे की पसंद का केचप लगाएं। फिर दूसरी स्लाइस पर आलू और सब्जियों के मिश्रण को रखें। अच्छी तरह से फैला दें। ऊपर से प्याज और टमाटर की गोल स्लाइस को रखें। हल्का सा चाट मसाला छिड़कें। दोनों ब्रेड की स्लाइस को अच्छे से चिपकाने के बाद ऊपर से ब्रेड पर बटर लगा दें। जिससे कि ब्रेड सुनहरी और क्रिस्पी हो जाए। अब टोस्टर या सैंडविच मेकर में रखकर पकाएं। बस तैयार है मसाला टोस्ट। इसे बच्चों के टिफिन में दें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed