फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mooli Ka Achar: पहली बार बना रही हैं मूली का अचार तो इन बातों का रखें ध्यान, वरना समय और पैसे होंगे खराब

Thu, 12 Dec 2024 01:32 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 12 Dec 2024 01:32 PM IST
सार

मूली का अचार बनाते समय सही तरीका अपनाना बहुत जरूरी है, क्योंकि छोटी-छोटी गलतियां स्वाद और अचार की गुणवत्ता को खराब कर सकती हैं।

विज्ञापन
how to make radish pickle Mooli Ka Achar banane ka sahi tarika kya hai
पहली बार बना रही हैं मूली का अचार तो इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : instagram

Mooli Ka Achar: गर्मी के मौसम में लौकी, तोरई खा-खाकर अगर आप बोर हो गए हैं तो अब आपको घबराने की जरूरत नहीं है। सर्दी का मौसम शुरू हो गया है और इस मौसम में बाजार में काफी रंग-बिरंगी सब्जियां मिलती हैं। सब्जियां मिलने के साथ-साथ इस मौसम में लोग तरह-तरह के पराठे खाना पसंद करते हैं। इन पराठों के साथ इस मौसम में रायता और मूली का अचार बनाया जाता है।



शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा, जिसे सर्दियों में मिलने वाला मूली का अचार पसंद होगा। वैसे तो मूली का अचार बनाना काफी आसान है, लेकिन बावजूद इसके कई बार लोग ऐसी गलतियां कर देते हैं, जिसकी वजह से अचार स्वादिष्ट बनने की बजाय सड़ने लगता है। आज हम आपको इन्हीं गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं, ताकि आप भी आसान विधि से इस अचार को बनाकर सर्दियों में पराठों का मजा ले पाएं। 

how to make radish pickle Mooli Ka Achar banane ka sahi tarika kya hai
मूली को सही से सुखाना - फोटो : instagram

मूली को सही से सुखाना

मूली का अचार बनाते वक्त इस बात का ध्यान रखना काफी जरूरी हो जाता है। मूली में पानी का होना अचार को जल्दी खराब कर सकता है। अचार बनाने से पहले मूली को धोकर पूरी तरह सुखा लें। सुखाने के लिए इसे धूप में ही रखें, तभी इसका पानी पूरी तरह से सूखेगा। वरना ये अचार को खराब कर देगा। 

how to make radish pickle Mooli Ka Achar banane ka sahi tarika kya hai
मसाले होने चाहिए सही - फोटो : instagram

मसाले होने चाहिए सही

मूली का अचार बनाते वक्त काफी कम मसालों का इस्तेमाल होता है। ऐसे में इस अचार में मसालों की मात्रा सही होनी चाहिए। जरूरत से ज्यादा या कम मसाले डालने से अचार का स्वाद बिगड़ सकता है। इसकी हमेशा इस अचार को बनाने के लिए सही मसालों का इस्तेमाल करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
how to make radish pickle Mooli Ka Achar banane ka sahi tarika kya hai
तेल की मात्रा का रखें ध्यान - फोटो : instagram

तेल की मात्रा का रखें ध्यान

मूली के अचार में सही का उपयोग अचार को लंबे समय तक संरक्षित रखने के लिए किया जाता है। ऐसे में ये तेल पर्याप्त मात्रा में होना चाहिए ताकि वह मूली को ढक सके। यदि तेल कम रहेगा तो इसमें फंगस होने लगेगी। 

विज्ञापन
how to make radish pickle Mooli Ka Achar banane ka sahi tarika kya hai
अचार में अवश्य लगाएं धूप - फोटो : instagram

अचार में अवश्य लगाएं धूप

मूली को मसाले मिलाने के बाद तुरंत स्टोर न करें। उसे कुछ समय तक धूप में रखने दें ताकि उसका अतिरिक्त पानी निकल जाए। इसे कम से कम दो से तीन दिन की धूप दिखानी चाहिए, वरना ये सड़ जाएगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed