फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज की रसोई: लीची और फालसे जैसे फलों से बनाएं समर ड्रिंक, बॉ़डी रहेगी कूल-कूल

Fri, 27 May 2022 01:42 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Fri, 27 May 2022 01:42 PM IST
विज्ञापन
How to Make Litchi and Falsa Fruit Juice Drinks to Keep Body Cool in Summer
समर ड्रिंक - फोटो : Pixabay

गर्मी और तेज धूप के असर से शरीर को बचाना है तो हाइड्रेशन जरूरी है। इसके लिए पानी के साथ ही फलों का जूस और नारियल पानी का सेवन जरूर करें। खासतौर पर मौसमी फलों का। मौसमी फल शरीर को फायदा पहुंचाते हैं और सेहतमंद होते हैं। गर्मियों के मौसम में लीची बाजार में खूब मिलती है। तो चलिए लीची और फालसे जैसे गर्मियों वाले फलों से बनने वाली टेस्टी ड्रिंक। जो आपको रिफ्रेशमेंट देने के साथ ही हाइड्रेट करेगी। 

How to Make Litchi and Falsa Fruit Juice Drinks to Keep Body Cool in Summer
लीची - फोटो : pixabay
लीची और चिया सीड्स से बनाएं ड्रिंक

लीची और चिया सीड्स की मदद से टेस्टी रिफ्रेशमेंट ड्रिंक तैयार की जा सकती हैं। इसे बनाने के लिए जरूरत होगी अदरक कद्दूकस किया हुआ, नींबू का रस एक चम्मच, एक गिलास में लीची का जूस, सौ ग्राम अंगूर, चिया सीड्स आधा कप, पुदीने की पत्तियां, नमक। 

How to Make Litchi and Falsa Fruit Juice Drinks to Keep Body Cool in Summer
Litchi - फोटो : getty

किसी जार में अदरक, नींबू का रस, लीची के साथ अंगूर के रस को डालें। साथ में थोड़ा सा नमक और बर्फ के टुकड़े डालकर मिक्सी में ब्लेंड कर लें। फिर इसमे चिया सीड्स के साथ पुदीने के क्रश किए हुए पत्ते डालकर गिलास में ठंडा-ठंडा सर्व करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
How to Make Litchi and Falsa Fruit Juice Drinks to Keep Body Cool in Summer
फालसा फल के फायदे - फोटो : iStock
फालसे का शरबत

फालसे का ठंडा शरबत पूरे शरीर को रिफ्रेश कर देगा। इसे बनाने की विधि भी बेहद आसान है। शरबत बनाने के लिए जरूरत होगी फालसा आधा किलो, चीनी, काला नमक, काली मिर्च पाउडर, पानी, बर्फ। 

विज्ञापन
How to Make Litchi and Falsa Fruit Juice Drinks to Keep Body Cool in Summer
sharbat - फोटो : istock
फालसे का शरबत बनाने की विधि
शरबत बनाने के लिए सबसे पहले फालसे को धोकर ठंडल अलग कर लें। अब एक बर्तन में चीनी, नमक और काली मिर्च मिलाएं। साथ में फालसा लेकर इसे मैश कर लें। मैश करने के लिए चाहे तो आप पोटैटो मैशर ले या फिर चम्मच की मदद से मैश करें। इस पल्पी हो चुके फालसा को धूप में एक घंटा के लिए रख दें।

एक घंटा बाद इस मैश किए हुए फालसे में ठंडा पानी डालें। अच्छी तरह से मिक्स कर लें। जिससे कि फालसे का सारा रस निकल आए। अब एक छन्नी की मदद से इसे छानलें। जिससे कि सारे बीच वगैर छन जाएं। बस इस शरबत को बर्फ के टुकड़े डालकर ठंडा-ठंडा सर्व करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed