{"_id":"628f5624ac956e1cbf13fab6","slug":"today-s-kitchen-know-amazing-masaledar-pasta-recipe-for-child-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आज की रसोई: पास्ता बनाएं इस मसालेदार ट्विस्ट के साथ, बच्चों के साथ बड़े भी करेंगे पसंद","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
आज की रसोई: पास्ता बनाएं इस मसालेदार ट्विस्ट के साथ, बच्चों के साथ बड़े भी करेंगे पसंद
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Thu, 26 May 2022 04:50 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
pasta
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बच्चों को पास्ता बेहद पसंद होता है। इसे लोग घरों में स्नैक्स के तौर पर ज्यादातर खाते हैं। लेकिन अगर आप बच्चों को हमेशा हेल्दी स्नैक्स और ब्रेकफास्ट देती हैं। तो इस बार उन्हें पास्ता की ये टेस्टी डिश खिलाएं। रेस्तरां और स्ट्रीट फूड से अलग घऱ में बने इस मसालेदार पास्ते का टेस्ट काफी अलग होगा और बच्चों के साथ ही बड़ों को भी पसंद आएगा। तो चलिए जानें क्या है मसालेदार पास्ता बनाने की रेसिपी।
2 of 4
pasta
- फोटो : social media
मसालेदार पास्ता बनाने की सामग्री
दो कप पास्ता आप चाहें तो मैक्रोनी भी ले सकती हैं। साथ में दो टमाटर, एक प्याज, एक चम्मच मोजरेला चीज, कुटी हुई लाल मिर्च, अदरक. हरी मिर्च, केचप एक चम्मच, हरी धनिया बारीक कटी हुई, तेल, नमक स्वादानुसार।
3 of 4
pasta
मसालेदार पास्ता बनाने की विधि
सबसे पहले पास्ता को उबाल लें। इसे पकाने के लिए किसी बर्तन में पानी गर्म करें। इस पानी में थोड़ा सा तेल मिला दें। जिससे कि पकने के बाद पास्ता एक दूसरे में चिपके नहीं। और आसानी से बन जाए। पानी जब उबलने लगे तो इसमे पा्स्ता को डालकर पकाएं। जब पास्ता पक जाए तो इसे किसी छलनी में छानकर निकाल लें। ठंडे पानी से पास्ते को धो लें जिससे कि ये ओवरकुक ना हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Pasta Recipe
- फोटो : Istock
अब प्याज, अदरक, हरी मिर्ची, टमाटर को डालकर ग्राइंड कर लें। किसी कड़ाही में तेल डालें और गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए तो उसमे प्याज और टमाटर के साथ मिर्ची अदरक का पेस्ट डालें। पेस्ट को अच्छी तरह से भूनें। जब ये तेल छोड़ने लगे तो इस पेस्ट में मेयोनीज, केचप, लाल मिर्च पाउडर, एक चम्मच चीज और स्वादानुसार नमक डालकर चलाएं। कलछी से चलाते हुए इसे करीब दो से तीन मिनट तक भूनें। सारे मसाले भूनने के बाद इसमे पके हुए पास्ता डालें। अच्छे से चलाकर मिक्स करें। बस सबसे आखिर में चिली फ्लैक्स और हरी धनिया काटकर सर्व करें। और गर्मागर्म सर्व करें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।