फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ladoo Recipe Without Sugar: बिना चीनी के बनाएं स्वादिष्ट लड्डू, खाकर आ जाएगा स्वाद

Wed, 20 Nov 2024 09:02 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 20 Nov 2024 09:02 AM IST
सार

अगर आप बिना चीनी के लड्डू बनाना चाहती हैं तो यहां हम आपको इसकी आसान विधि बताने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
how to make Ladoo Without Sugar in hindi Ladoo Recipe Without Sugar
बिना चीनी के बनाएं स्वादिष्ट लड्डू - फोटो : instagram

Ladoo Recipe Without Sugar: आज के समय में लोग अपनी हेल्थ का अच्छी तरह से ख्याल रखने लगे हैं। इसके लिए वो समय पर उठते हैं, एक्सरसाइज करते हैं। जीवनशैली के साथ-साथ अपने खान-पान को सुधार रहे हैं। इसी वजह से लोगों ने चीनी खाना भी काफी कम कर दिया है। बहुत से लोग तो चीनी खाना बिल्कुल ही छोड़ चुके हैं।



अगर आप भी उन्हीं लोगों में से हैं, लेकिन आपको मीठा खाने की क्रेविंग होती है, तो हम आपको ऐसे लड्डू बनाने की विधि बताने जा रहे हैं, जिसे बनाते वक्त चीनी की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। ये लड्डू काफी पौष्टिक होते हैं। बिना चीनी के होने की वजह से आप इसे बिना झिझके बार-बार खा सकते हैं।

यहां हम खजूर के लड्डू बनाने की बात कर रहे हैं। तो आइए बिना देर किए आपको ये लड्डू बनाना सिखाते हैैं, ताकि आप भी अपनी मीठा खाने की क्रेविंग को दूर कर सकें। त्योहारों के सीजन में आप इस लड्डूओं को बनाकर तैयार कर सकते हैं। 

how to make Ladoo Without Sugar in hindi Ladoo Recipe Without Sugar
बिना चीनी के बनाएं स्वादिष्ट लड्डू - फोटो : instagram

लड्डू बनाने का सामान

  • खजूर (बीज निकालकर) - 1 कप
  • बादाम - 1/2 कप
  • काजू - 1/2 कप
  • पिस्ता - 1/4 कप
  • अखरोट - 1/4 कप
  • घी - 1 टेबलस्पून
  • नारियल का बुरादा - 2 टेबलस्पून
  • इलायची पाउडर - 1/2 टीस्पून

 

how to make Ladoo Without Sugar in hindi Ladoo Recipe Without Sugar
बिना चीनी के बनाएं स्वादिष्ट लड्डू - फोटो : instagram

विधि

बिना चीनी के लड्डू बनाने के लिए आपको सबसे पहले खजूर का पेस्ट तैयार करना है। इसके लिए खजूर को गर्म पानी में 10-15 मिनट भिगो दें ताकि वे मुलायम हो जाएं। फिर उन्हें मिक्सी में पीसकर पेस्ट बना लें। खजूर का पेस्ट तैयार करने के बाद एक पैन में घी गर्म करें और इसमें बादाम, काजू, पिस्ता, और अखरोट डालकर हल्का भून लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
how to make Ladoo Without Sugar in hindi Ladoo Recipe Without Sugar
बिना चीनी के बनाएं स्वादिष्ट लड्डू - फोटो : instagram
जब सभी मेवा हल्की सुनहरी हो जाए तो इसे मिक्सी में डालकर दरदरा पीस लें। इसके बाद अब लड्डू का मिश्रण तैयार करने की बारी आती है। मिश्रण तैयार करने के लिए सबसे पहले एक बड़ा बर्तन लें और इसमें खजूर का पेस्ट और पिसी हुई मेवा डालें।
विज्ञापन
how to make Ladoo Without Sugar in hindi Ladoo Recipe Without Sugar
बिना चीनी के बनाएं स्वादिष्ट लड्डू - फोटो : instagram

अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद मिश्रण में इलायची पाउडर डालें और फिर से मिलाएं। अब इस मिश्रण से छोटे-छोटे लड्डू बना लें। आखिर में इन लड्डुओं को नारियल के बुरादे में लपेट सकते हैं। इसे आप दो से तीन हफ्तों के लिए स्टोर करके रख सकती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed