Ladoo Recipe Without Sugar: आज के समय में लोग अपनी हेल्थ का अच्छी तरह से ख्याल रखने लगे हैं। इसके लिए वो समय पर उठते हैं, एक्सरसाइज करते हैं। जीवनशैली के साथ-साथ अपने खान-पान को सुधार रहे हैं। इसी वजह से लोगों ने चीनी खाना भी काफी कम कर दिया है। बहुत से लोग तो चीनी खाना बिल्कुल ही छोड़ चुके हैं।
अगर आप भी उन्हीं लोगों में से हैं, लेकिन आपको मीठा खाने की क्रेविंग होती है, तो हम आपको ऐसे लड्डू बनाने की विधि बताने जा रहे हैं, जिसे बनाते वक्त चीनी की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। ये लड्डू काफी पौष्टिक होते हैं। बिना चीनी के होने की वजह से आप इसे बिना झिझके बार-बार खा सकते हैं।
यहां हम खजूर के लड्डू बनाने की बात कर रहे हैं। तो आइए बिना देर किए आपको ये लड्डू बनाना सिखाते हैैं, ताकि आप भी अपनी मीठा खाने की क्रेविंग को दूर कर सकें। त्योहारों के सीजन में आप इस लड्डूओं को बनाकर तैयार कर सकते हैं।
2 of 5
बिना चीनी के बनाएं स्वादिष्ट लड्डू
- फोटो : instagram
लड्डू बनाने का सामान
- खजूर (बीज निकालकर) - 1 कप
- बादाम - 1/2 कप
- काजू - 1/2 कप
- पिस्ता - 1/4 कप
- अखरोट - 1/4 कप
- घी - 1 टेबलस्पून
- नारियल का बुरादा - 2 टेबलस्पून
- इलायची पाउडर - 1/2 टीस्पून
3 of 5
बिना चीनी के बनाएं स्वादिष्ट लड्डू
- फोटो : instagram
विधि
बिना चीनी के लड्डू बनाने के लिए आपको सबसे पहले खजूर का पेस्ट तैयार करना है। इसके लिए खजूर को गर्म पानी में 10-15 मिनट भिगो दें ताकि वे मुलायम हो जाएं। फिर उन्हें मिक्सी में पीसकर पेस्ट बना लें। खजूर का पेस्ट तैयार करने के बाद एक पैन में घी गर्म करें और इसमें बादाम, काजू, पिस्ता, और अखरोट डालकर हल्का भून लें।
4 of 5
बिना चीनी के बनाएं स्वादिष्ट लड्डू
- फोटो : instagram
जब सभी मेवा हल्की सुनहरी हो जाए तो इसे मिक्सी में डालकर दरदरा पीस लें। इसके बाद अब लड्डू का मिश्रण तैयार करने की बारी आती है। मिश्रण तैयार करने के लिए सबसे पहले एक बड़ा बर्तन लें और इसमें खजूर का पेस्ट और पिसी हुई मेवा डालें।
5 of 5
बिना चीनी के बनाएं स्वादिष्ट लड्डू
- फोटो : instagram
अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद मिश्रण में इलायची पाउडर डालें और फिर से मिलाएं। अब इस मिश्रण से छोटे-छोटे लड्डू बना लें। आखिर में इन लड्डुओं को नारियल के बुरादे में लपेट सकते हैं। इसे आप दो से तीन हफ्तों के लिए स्टोर करके रख सकती हैं।