How To Make Bhatura Without Maida: भटूरे लगभग हर किसी को पसंद होते हैं, लेकिन इनमें इस्तेमाल होने वाला मैदा कई लोगों के लिए परेशानी का कारण बन जाता है। ज्यादा मैदा खाने से पाचन संबंधी दिक्कतें, वजन बढ़ना और गैस जैसी समस्याएं हो सकती हैं, इसी वजह से कई लोग मन होते हुए भी भटूरों से दूरी बना लेते हैं।
तो अगर आप भी भटूरे के शौकीन हैं लेकिन हेल्थ के चलते इन्हें नहीं खा पाते, तो ये लेख आपके लिए खास है। अच्छी बात यह है कि अब आप बिना मैदा के भी स्वादिष्ट और फूले हुए भटूरे बना सकते हैं। ये भटूरे न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होते हैं, बल्कि सेहत के लिए भी बेहतर माने जाते हैं।
खास बात यह है कि इन्हें घर पर आसानी से तैयार किया जा सकता है और ये पेट के लिए हल्के भी होते हैं। आइए जानते हैं बिना मैदा के भटूरे बनाने की आसान विधि।
2 of 6
बिना मैदे के भटूरे बनाने की सामग्री
- फोटो : Freepik.com
बिना मैदे के भटूरे बनाने की सामग्री
- 2 कप गेहूं का आटा
- 2 टेबलस्पून सूजी
- ½ कप ताजा दही
- ½ छोटा चम्मच बेकिंग सोडा
- 1 छोटा चम्मच तेल
- नमक स्वादानुसार
- तलने के लिए तेल
3 of 6
बिना मैदे के भटूरे बनाने की विधि
- फोटो : Adobe stock
बिना मैदे के भटूरे बनाने की विधि
बिना मैदे के भटूरे बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़ा और साफ बर्तन लें। इसके बाद एक बर्तन में गेहूं का आटा और थोड़ी सी सूजी डालें। सूजी भटूरों को हल्का कुरकुरा बनाने में मदद करती है।
4 of 6
बिना मैदे के भटूरे बनाने की विधि
अब इसमें स्वादानुसार नमक, बेकिंग सोडा और थोड़ा सा तेल डालकर सभी सूखी सामग्री को अच्छी तरह मिला लें। इसके बाद इसमें ताजा दही डालें। दही भटूरों को नरम और फूला हुआ बनाने में मदद करता है।
5 of 6
बिना मैदे के भटूरे बनाने की विधि
- फोटो : freepik.com
अब सभी सामग्री को मिलाते हुए धीरे-धीरे नरम आटा गूंथ लें। जरूरत पड़ने पर थोड़ा सा पानी डाल सकते हैं, लेकिन ध्यान रखें कि आटा ज्यादा सख्त या ज्यादा पतला न हो। आटा गूंथने के बाद इसे हल्के तेल से चिकना करें, ढककर करीब 30 मिनट के लिए आराम करने दें। इससे आटा अच्छे से सेट हो जाता है।