Afghani Soya Chaap Recipe: बिना प्याज-लहसुन के तैयार करें बाजार जैसी अफगानी सोया चाप
अफगानी सोया चाप एक स्वादिष्ट डिश है, जिसे बिना प्याज और लहसुन के भी आसानी से तैयार किया जा सकता है। यह रेसिपी क्रीमी और मसालेदार होती है, जो वेजिटेरियन लोगों के लिए एक बढ़िया ऑप्शन है।
अफगानी सोया चाप बनाने का सामान
- 6-8 सोया चाप स्टिक्स
- ½ कप दही (फ्रेश और गाढ़ा)
- ¼ कप फ्रेश क्रीम
- 2 टेबलस्पून कसूरी मेथी
- 2 टेबलस्पून बेसन (भुना हुआ)
- 1 टीस्पून अदरक पेस्ट
- 1 टीस्पून हरी मिर्च पेस्ट
- 1 टीस्पून धनिया पाउडर
- ½ टीस्पून गरम मसाला
- ½ टीस्पून काली मिर्च पाउडर
- ½ टीस्पून हल्दी
- 1 टीस्पून चाट मसाला
- ½ टीस्पून नमक (स्वादानुसार)
- 1 टीस्पून नींबू का रस
- 1 टेबलस्पून मक्खन या घी
अफगानी सोया चाप बनाने की विधि
अफगानी सोया चाप बनाने के लिए आपको सबसे पहले सोया चाप को तैयार करनी है। इसके लिए सोया चाप को 5-10 मिनट के लिए गर्म पानी में भिगो दें। थोड़ी देर इसे ऐसे ही भीगने दें और फिर इसे पानी से निकालकर सूखा लें और छोटे टुकड़ों में काट लें।
अब एक बड़े बाउल में दही, क्रीम, भुना हुआ बेसन, अदरक पेस्ट, हरी मिर्च पेस्ट, कसूरी मेथी, हल्दी, धनिया पाउडर, गरम मसाला, काली मिर्च, चाट मसाला, नमक और नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इसमें सोया चाप डालकर अच्छी तरह से कोट करें और 30-40 मिनट के लिए फ्रिज में मेरिनेट होने के लिए रख दें।
अब बारी आती है इसे ग्रिल करने की तो एक तवा या ग्रिल पैन गरम करें और उसमें थोड़ा सा मक्खन या घी डालें। मेरिनेट की हुई सोया चाप तंदूरी स्टिक में फिक्स करें और उसे धीमी आंच पर चारों तरफ से सुनहरा होने तक सेंकें। चाहें तो इसे तंदूर या ओवन में 180°C पर 15-20 मिनट तक बेक कर सकते हैं।