फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sabudana Papad Recipe: साबूदाना के पापड़ ऐसे करें तैयार, व्रत में भी कर सकते हैं इसका सेवन

Mon, 17 Feb 2025 12:38 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 17 Feb 2025 12:38 PM IST
सार

होली का मौसम आते ही भारतीय घरों में पापड़ बनना शुरू हो जाते हैं। ऐसे में आप आलू के साथ-साथ साबूदाना पापड़ भी बनाकर तैयार कर सकते हैं। यहां हम आपको इसकी आसान विधि बताने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
How to Prepare Sabudana Papad Recipe for Fasting Step by Step Process in Hindi
साबूदाना के पापड़ ऐसे करें तैयार, व्रत में भी कर सकते हैं इसका सेवन - फोटो : अमर उजाला

Sabudana Papad Recipe: फरवरी का महीना चल रहा है, जिसके खत्म होने के बाद होली की धूम शुरू हो जाएगी। होली रंगों का त्योहार है, जिसमें लोगों के घरों में खूब तरह-तरह के पकवान बनाए जाते हैं। गुझिया, मठरी, नमकपारे से लेकर पापड़ तक इस त्योहार को और भी ज्यादा मजेदार बनाते हैं। बात अब खाने-पीने के सामानों की हो रही है तो पापड़ों का जिक्र करना तो लाजमी है।



आज हम आपको एक ऐसे पापड़ की रेसिपी बताएंगे, जिसका सेवन व्रत में भी कर सकते हैं। हम बात कर रहे हैं साबूदाना पापड़ की, जिसे बनाना काफी आसान है और ये खाने में भी काफी स्वादिष्ट लगते हैं। तो आइए बिना देर किए आपको भी साबूदाना पापड़ बनाने की आसान विधि बताते हैं, ताकि आप इसका सेवन महाशिवरात्रि के व्रत में भी कर सकते हैं। 

How to Prepare Sabudana Papad Recipe for Fasting Step by Step Process in Hindi
साबूदाना के पापड़ ऐसे करें तैयार - फोटो : Adobe stock

फलाहारी साबूदाना पापड़ बनाने का सामान

  • साबूदाना – 1 कप  
  • पानी – 4 कप  
  • सेंधा नमक – स्वादानुसार
  •  जीरा – 1 छोटा चम्मच  

 

How to Prepare Sabudana Papad Recipe for Fasting Step by Step Process in Hindi
साबूदाना के पापड़ ऐसे करें तैयार - फोटो : instagram

बनाने की विधि

  • फलाहारी साबुदाना पापड़ बनाना काफी आसान है।
  • इसके लिए सबसे पहले रातभर के लिए साबुदाना भिगोकर रख दें।
  • पापड़ बनाने में मीडियम साइज के साबूदाना का इस्तेमाल करना बेहतर रहता है।
  • ध्यान दें कि ये साबूदाना पूरी तरह के नरम होकर फूल जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
How to Prepare Sabudana Papad Recipe for Fasting Step by Step Process in Hindi
साबूदाना के पापड़ ऐसे करें तैयार - फोटो : instagram
  • जब ये पूरी तरह से फूल जाए तो एक बड़े से भगोने में 4 कप पानी उबालें।
  • पानी साबूदाना का चार गुना होना चाहिए।
  • जब पानी उबलने लगे, तो उसमें भीगे हुए साबूदाने को डालें और धीमी आंच पर पकाएं।
  • इस मिश्रण को आपको लगातार चलाना है, यदि आप ऐसा नहीं करेंगे तो ये नीचे लगने लगेगा।
विज्ञापन
How to Prepare Sabudana Papad Recipe for Fasting Step by Step Process in Hindi
साबूदाना के पापड़ ऐसे करें तैयार - फोटो : instagram
  • जब साबूदाना पारदर्शी दिखने लगे और मिश्रण गाढ़ा हो जाए, तब इसमें सेंधा नमक और जीरा डाल दें।
  • इस मिश्रण को 2-3 मिनट तक और पकाएं, फिर गैस बंद कर दें।
  • अब इसे हल्का ठंडा और गाढ़ा होने दें, ताकि पापड़ सही से डाले जा सकें।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed